ये महिला गैंग 'अंगूर रस' की कर रहा था होम डिलीवरी...
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की पुलिस और आबकारी विभाग ने गैंग का पर्दाफाश किया है। टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर 55 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
-कच्ची शराब के साथ पांच महिलाएं गिरफ्तार
-आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने की कार्रवाई