फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   This election is of country and Modi said jp nadda lok sabha election 2019

यह चुनाव साध्वी या प्रदेश का नहीं, देश और मोदी का है- जेपी नड्डा

Thu, 11 Apr 2019 09:23 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 11 Apr 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
This election is of country and Modi said jp nadda lok sabha election 2019
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, साथ में साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि इस बार का चुनाव साध्वी निरंजन ज्योति या प्रदेश का नहीं है, यह देश और मोदी का चुनाव है। अब लोगों को तय करना है कि वह देश के साथ हैं या मिलावट के साथ। अपने आधे घंटे के संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया। 
विज्ञापन


भाजपा यूपी के लोकसभा प्रभारी होने के नाते स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा यूपी के फतेहपुर जिले में पार्टी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति का नामांकन कराने आए थे। नहर कालोनी क्षेत्र में हुई चुनावी जनसभा में उन्होंने अपने पूरे संबोधन का फोकस भाजपा के राष्ट्रवाद, मोदी के विकास एजेंडे पर केंद्रित रखा। संपूर्ण स्वच्छता, उज्ज्वला, पीएम आवास, शौचालय निर्माण व सबका साथ सबका विकास का बखान किया।
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने का जज्बा और किसी में न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि मीडिया व्यंग करती है कि अच्छे दिन आने वाले हैं लेकिन मेरा कहना है अच्छे दिन आ गए हैं। देश बदलने वाला नहीं, बदल चुका है। अंत में उन्होंने जिले को मिले मेडिकल कॉलेज को मोदी की सोच और साध्वी की उपलब्धि बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed