{"_id":"5981f9db4f1c1b63578b4919","slug":"thirteen-year-old-gauri-choreographer","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल की गौरी बनी कोरियोग्राफर, बच्चों को दे रही फ्री क्लासेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 साल की गौरी बनी कोरियोग्राफर, बच्चों को दे रही फ्री क्लासेस
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
13 साल की कोरियोग्राफर गौरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन में जज्बा हो तो कोई उम्र मायने नहीं रखती। जिस उम्र में बच्चे माता-पिता की उंगली पकड़कर चलते हैं उस उम्र में शहर की गौरी ने डांस के महारथियों को लोहा मनवाया है। इंडिया गॉट टैलेंट समेत कई रिएलिटी शो में शामिल होने वाली गौरी 13 साल की उम्र में कोरियाग्राफर बन गई है। खुद को और अधिक मजबूत बनाने के लिए डांस एकेडमी में बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रही है।
कानपुर के किदवई नगर में रहने वाली गौरी पासवान की बचपन से ही डांस में रुचि है। मां गीता भी गौरी को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास कर रही हैं। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल में आठवीं की छात्रा ने इंडिया गॉट टैंलेंट के साथ ही कई रिएलिटी शो में शानदार प्रतिभा दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के किदवई नगर में रहने वाली गौरी पासवान की बचपन से ही डांस में रुचि है। मां गीता भी गौरी को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास कर रही हैं। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल में आठवीं की छात्रा ने इंडिया गॉट टैंलेंट के साथ ही कई रिएलिटी शो में शानदार प्रतिभा दिखाई है।
विज्ञापन
सिल्क एरियर, वेस्टर्न, सेमी क्लासिकल, कंटेम्प्रेरी समेत डांस के कई विधाओं में काबिल 13 साल की गौरी कोरियाग्राफर सरोज खान को अपना आदर्श मानती है। उसका कहना है कि एक दिन सरोज खान की तरह ही बनकर शहर का नाम रोशन करेगी। मां घरेलू काम के साथ ही डांस एकेडमी में उसका सहयोग करती है।
विज्ञापन
इस समय वह 16 बच्चों को डांस की ट्रेनिंग दे रही है। उसने शहर के टैलेंट ऑफ सिटी, गौरांजली टैलेंट हंट, जेसीआई बीट्स बूगी समेत सभी प्रतियोगिताओं में कड़ी टक्कर देकर जीत हासिल की है।