{"_id":"5cb982ddbdec2214367b9029","slug":"thirteen-soldier-injured-in-accident-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे हादसाः डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 13 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे हादसाः डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 13 जवान घायल
Fri, 19 Apr 2019 01:42 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर आर टी सी से प्रशिक्षण प्राप्त कर निजी बस से मैनपुरी व कासगंज जा रहे 13 जवान हादसे में घायल हो गए। यह हादसा कन्नौज जिले में थाना तालग्राम के अमोलर के सामने बस पलटने से हुआ। घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के तालग्राम के पास चालक को झपकी आ जाने से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में सवार 25 सिपाही सवार थे। मथुरा निवासी राहुल कुमार पुत्र सतीश कुमार, देवेंद्र सिह पुत्र हुकुम सिहं धर्मवीर पुत्र बच्चू सिहं, अंशु चोधरी पुत्र बिजेंद्र सिह, आगरा निवासी अरविंद पुत्र भगवान सिहं मैनपुरी निवासी सतीश पुत्र कैलाशनाथ घायल हो गए। जिनका मेडिकल कॉलेज मे उपचार कराया गया।
विज्ञापन