फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves tried to steal in Allahabad Bank

इलाहाबाद बैंक शाखा से कैश उड़ाने का प्रयास, रोशनदान के रास्ते से घुसे चोर

Mon, 15 Oct 2018 09:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 15 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Thieves tried to steal in Allahabad Bank
बैंक के भीतर जांच पड़ताल करते एएसपी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में रोशनदान के रास्ते इलाहाबाद बैंक में घुसे चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने कैशियर के बाक्स खंगाले और कैश के स्ट्रांग रूम के ताले से भी छेड़छाड़ की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इस पर चोर वहां रखा लैपटॉप और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ही समेट कर ले गए। सोमवार को जब बैंक कर्मियों ने शाखा खोली तो बिखरा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


आनन फानन में शाखा प्रबंधक मागीराम ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शाखा प्रबंधक के मुताबिक फिलहाल बैंक में रखा तकरीबन 48 लाख का कैश पूरी तरह सुरक्षित है। एएसपी का कहना है कि चोरों को भी जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। शाखा प्रबंधक मागीलाल ने बताया कि शुक्रवार को सभी बैंक कर्मचारी शाम लगभग साढ़े 5 बजे बैंक में ताला लगाकर अपने घर चले गए। सोमवार की सुबह देखा कि बैंक के अंदर एग्जॉस्ट के नीचे लगी सीलिंग टूटी पड़ी थी। इस एग्जॉस्ट का पंखा भी नीचे पड़ा था।
विज्ञापन



 

कैश की तलाश में तोड़ दिया ताला

Thieves tried to steal in Allahabad Bank
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
जब उन्हें बैंक के अंदर चोरी होने का अहसास हुआ तो उन्होंने बैंक में रखी चीजों एवं स्ट्रांग रूम को देखा। जहां स्ट्रांग रूम सही सलामत मिला तो बैंक कर्मचारियों की जान में जान आई। इसके बाद जब बैंक में अन्य चीजों को देखा गया तो आधार कार्ड बनाने के लिए रखा लैपटाप, उसका चार्जर एवं शाखा प्रबंधक के कमरे में सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड रखने वाला डीवीआर गायब मिला।

इसके अलावा चोरों ने लेनदेन काउंटर एवं चेक बुक काउंटर की भी जमकर तलाशी ली, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। काउंटर में रखी रैक को चोरों ने कैश की तलाश में ताला तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को मेज और कुर्सियों पर कुछ उंगलियों के निशान भी मिले हैं।

सीसीटीवी का डीवीआर न होने से तत्काल कोई फुटेज नहीं मिल सके हैं, फिर भी पुलिस का प्रयास है कि कुछ फुटेज मिल जाए। जांच पड़ताल की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed