{"_id":"5c41b5e7bdec2273574142bf","slug":"thieves-stolen-jewelry-and-cash-during-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा-दुल्हन और परिजन थे जयमाल में व्यस्त तभी हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा-दुल्हन और परिजन थे जयमाल में व्यस्त तभी हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश
Fri, 18 Jan 2019 04:48 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 18 Jan 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
विदाई के समय जाती दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान चाेरों ने वधू पक्ष के सोने चांदी के जेवर और नकदी पर मौका देखकर हाथ साफ कर लिया। फेरों के समय जब वधू पक्ष के लोग जेवरात लेने के लिए गए तो कमरे का सामान बिखरा हुआ देखा। जेवराताें की चोरी से वधू पक्ष के यहां हड़कंप मच गया।
थाना जलालपुर के मेन बाजार निवासी ओम बाबू गुप्ता की पुत्री आरती की शादी कस्बे के विवाह पैलेस हाल में गुरुवार रात थी। कस्बे के चौबट्टा मोहल्ला निवासी देवेंद्र गुप्ता बरात लेकर पहुंचे। रात 10.30 बजे जयमाल कार्यक्रम चल रहा था। तभी वधू पक्ष के कमरे में शौचालय से घुसे चोरों ने दुल्हन की नथनी, बेंदी, दो अंगूठी, पायल, बिछिया, मंगलसूत्र, सहित पर्स में रखे 90 हजार रुपये पार कर लिए।
इतना ही नहीं दुल्हन की भाभी सीमा के पर्स से सोने की दो अंगूठी, दो चेन, बिछिया, पायल और एक मोबाइल भी पार कर दिया। वहीं खुजराहो के राजनगर निवासी पूजा के पर्स से चोर मोबाइल, अंगूठी, और सात हजार रुपये चुरा ले गए। दुल्हन के भाई रवि गुप्ता ने बताया कि चोर दूसरे कमरे से बाथरूम की दीवार फांदकर कमरे में घुसे थे। उस समय सभी लोग जयमाल में व्यस्त थे। फेरों के समय जब जेवरातों की जरूरत पड़ी तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
बाथरूम में खाली पर्स मिले हैं। रवि के मुताबिक चोरों ने सात लाख रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। रवि ने बताया कि मैरिज हाल के मैनेजर ने पहले नीचे वाले कमरे दिए थे लेकिन ऐन मौके पर छत में हमें शिफ्ट कर दिया। दो कमरों के बाथरूम की दीवार ऊपर से खुली हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी का फुटेज देखा तो चोर काला पैंट और सफेद शर्ट पहने हुए था।