फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves enter house and steal millions

यूपी: चोरों ने साफ किया लाखों का माल, घरवालों का हाल हुआ बेहाल

Sun, 07 Oct 2018 06:06 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
Thieves enter house and steal millions
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद में चोरों ने एक घर में ताला तोड़कर लाखों का माल साफ कर दिया। परिवार के लोग उर्स में शामिल होने गए थे। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी मुशर्रफ अली का घर कोतवाली से चंद दूरी पर है। शनिवार शाम को मुशर्रफ परिवार समेत कमालगंज के गांव नगला खेंम रैंगाई में हुए उर्स में शामिल होने गए थे। घर के मुख्य गेट पर ताला पड़ा था। चोरों ने रात में ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। कमरे में रखी अलमारी, सूटकेस को तोड़कर उसमें रखे जेवर और नगदी चोरी कर ली।
विज्ञापन


रविवार सुबह मुशर्रफ परिवार समेत घर वापस आए तो ताला टूटा मिला। घर के अंदर की हालत देख वह हैरान रह गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। मुशर्रफ के पुत्र मैनूर अली ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। उसने बताया कि चाचा मोहम्मद इरशाद की पुत्री शाहिदा की 26 नवंबर को शादी है। छिबरामऊ से बारात आएगी। उसकी शादी के लिए जेवर बनवाए थे। चाचा घर के सामने रहते हैं। उन्होंने जेवर उसी के घर में रख दिए। चोर शादी के लिए बनवाए गए जेवर व घर में रखे पुराने जेवर ले गए। इनकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपये है। कोतवाल झांझनलाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed