{"_id":"67cacdb25d9f1162800de722","slug":"they-used-to-commit-fraud-by-changing-atms-three-arrested-many-cases-registered-in-many-police-stations-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: एटीएम बदलकर करते थे धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार…कई थानों में दर्ज मर्डर-लूट के मामले, ये सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: एटीएम बदलकर करते थे धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार…कई थानों में दर्ज मर्डर-लूट के मामले, ये सामान बरामद
Fri, 07 Mar 2025 04:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 07 Mar 2025 04:13 PM IST
सार
Chitrakoot News: राजापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीनों पर मर्डर और लूट के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में लोगों का एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से नकदी समेत 12 एटीएम कार्ड, चार पहिया वाहन स्कार्पियो और अवैध तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी दिनेश पटेल प्रतापगढ़ जिले का निवासी है। उसके सहयोगी अभियुक्त अमेठी का माशूक अली और प्रतापगढ़ का संतोष यादव हैं। इन तीनों के खिलाफ कई थानों में धोखाधड़ी, मर्डर व लूट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन