{"_id":"5c85f80fbdec22140e106abf","slug":"these-problems-arise-due-to-talking-for-a-long-time-on-mobile","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घंटों मोबाइल पर बात करने के आदी हैं तो हो जाएं सावधान, ये नुकसान जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों मोबाइल पर बात करने के आदी हैं तो हो जाएं सावधान, ये नुकसान जानकर उड़ जाएंगे होश
Mon, 11 Mar 2019 12:42 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन लोगों को बहुत देर तक कंप्यूटर पर टाइपिंग या काम करना होता है, वे कोहनी को 90 डिग्री के एंगिल पर रखकर काम करें। पीठ सीधी रहे और बहुत झुककर काम न करें। इसके साथ ही मोबाइल पर घंटों लगातार बात न करें। इससे कलाई और कोहनी के स्नायु में सूजन (टेंडनाइटिस) आ जाती है। इससे अल्नर नर्व दबती है जिससे उंगलियों और कलाई में झनझनाहट रहेगी। लिखने में पेन छूट जाएगा। हाथ कांपने से बर्तन छूट जाएंगे। सुई में धागा डालने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
कानपुर आर्थोपेडिक्स एसोसिएशन और रीजेंसी हेल्थ केयर के बैनर तले स्वरूपनगर स्थित एक होटल में हाथ और कलाई कोर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुणे से आए हाथ और कलाई रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत वाहेगावकर ने बताया कि हाथ के नीचे कोहनी रख कर नहीं सोना चाहिए। इससे नर्व दबने लगती है और हाथ में झनझनाहट की शिकायत रहेगी। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर पर काम करने वालों और मोबाइल अधिक बात करने वालों को टेंडनाइटिस की दिक्कत अधिक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा मनीपाल से आए डॉ. अनिल भट्ट ने कलाई की चोट के संबंध में बताया और कहा कि उंगली के फ्रेक्चर और चोट को हल्के में नहीं लेना चाहिए। लोग ध्यान नहीं देते जब उंगली कड़ी होने लगती है तो डॉक्टर के पास आते हैं। मिक्सी आदि चलाने से उंगलियों की टिप्स में दर्द होता है। कलाई में आठ हड्डियां होती हैं। इनमें चोट से पहले पता नहीं चलता लेकिन बाद में दिक्कत आती है। डॉक्टरों ने कहा कि कलाई, कोहनी की चोट को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इससे व्यक्ति की कार्यक्षमता प्रभावित होती है।
यह करें
- बैठने का पोस्चर सही रखें।
- स्ट्रेच एक्सरसाइज करते रहें।
- कोहनी और हाथ को सही एंगिल पर रखें।
- झनझनाहट होने पर डाक्टर को दिखाएं।
- उंगलियों को बंद और खोलते रहें।
यह करें
- बैठने का पोस्चर सही रखें।
- स्ट्रेच एक्सरसाइज करते रहें।
- कोहनी और हाथ को सही एंगिल पर रखें।
- झनझनाहट होने पर डाक्टर को दिखाएं।
- उंगलियों को बंद और खोलते रहें।