फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be relief from faults and tripping, power of 40 substations will increase, this is plan of Kesco

Kanpur: फॉल्ट व ट्रिपिंग से मिलेगी राहत, 40 सबस्टेशनों की बढ़ेगी ताकत, पढ़ें…क्या है केस्को का पूरा प्लान

Sat, 31 Aug 2024 11:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी शशांक शेखर भारद्वाज, अमर उजाला, कानपुर
शशांक शेखर भारद्वाज, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 31 Aug 2024 11:13 AM IST
सार

Kanpur News: केस्को के द्वारा कई सबस्टेशनों के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। पांच एमवीए क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मर को निकालकर दस एमवीए क्षमता के लगाए जाएंगे। पांच एमवीए क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मर का भी उपयोग अन्य सबस्टेशनों में किया जाएगा।

विज्ञापन
There will be relief from faults and tripping, power of 40 substations will increase, this is plan of Kesco
केस्को - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुरवासियों को फॉल्ट व ट्रिपिंग की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए केस्को बड़ी कवायद करने जा रहा है। जिन 40 सबस्टेशनों में ओवरलोडिंग की वजह से यह समस्या है, उनकी ताकत बढ़ाई जाएगी। यहां पांच एमवीए की जगह दस एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जहां लोड के मुताबिक पहले से दस एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगा है, वहां पांच एमवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

विज्ञापन

केस्को की ओर से अब तक पांच सबस्टेशनों की क्षमता में वृद्धि की जा चुकी है। इनमें दयानंद विहार, संजयनगर, रूमा, दहेली सुजानपुर, पोखरपुर शामिल हैं। मानसून से पहले भीषण गर्मी की वजह से शहर के करीब 400 ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए थे। इससे फॉल्ट की संख्या बढ़ गई थी। इसका असर सबस्टेशन में लगे पावर ट्रांसफार्मर पर भी आ गया था।
विज्ञापन

केस्को के अधिकारियों और तकनीकी टीम ने ओवरलोड ट्रांसफार्मर का लोड कम करके कम भार झेल रहे ट्रांसफार्मर पर डाला, जबकि पावर ट्रांसफार्मर को गर्म होने से बचाने के लिए कई कूलर लगाए। अब मानसून आने पर लोड कम हो गया है। केस्को की ओर से पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता में बढ़ोतरी करने की प्लानिंग हुई। इस प्लानिंग को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों की ओर से भी मंजूरी मिल गई। अब फॉल्ट और ट्रिपिंग वाले सबस्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सबस्टेशनों में पहले शुरू होगा काम
गर्मी में कल्याणपुर, नौबस्ता, हंसपुरम, दहेली सुजानपुर, जाजमऊ, विकासनगर, रतनपुर, गुमटी, हैरिसगंज, नवाबगंज डिवीजन क्षेत्र में सबसे अधिक दिक्कत आई थी। यहां के सब स्टेशनों को सबसे पहले उच्चीकृत करने की प्लानिंग है।

दादानगर डिवीजन में लगेंगे बड़े ट्रांसफार्मर
दादानगर डिवीजन के सबस्टेशनों में 20 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इनके लगने से औद्योगिक क्षेत्रों में वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या कम हो जाएगी। अभी आगरा, लखनऊ, गाजियाबाद समेत कुछ ही शहरों में बड़े ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं।

केस्को एक नजर में…
उपभोक्ता: सात लाख 20 हजार
बिजली डिवीजन: 20
सबस्टेशन: 94
टेस्ट डिवीजन: 04
ट्रांसफार्मर: 7486

कई सबस्टेशनों के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। पांच एमवीए क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मर को निकालकर दस एमवीए क्षमता के लगाए जाएंगे। पांच एमवीए क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मर का भी उपयोग अन्य सबस्टेशनों में किया जाएगा। इससे पांच एमवीए क्षमता वाले सबस्टेशन बढ़कर दोगुने हो जाएंगे।  -सैमुअल पॉल एन, केस्को एमडी

फीडर, ट्रांसफार्मर, लाइन को भी किया जाएगा अपग्रेड
शहर को डेढ़ से दो साल के अंदर निर्बाध बिजली देने की तैयारी है। इसमें रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अंतर्गत फीडर, ट्रांसफार्मर और पूरे सप्लाई सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा। प्लानिंग के संबंध में दस दिन बाद बैठक होने की उम्मीद है। केस्को अधिकारी स्कीम को सरकार के सामने प्रस्तुत करेंगे। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द बजट भी जारी हो सकता है।

आरडीएसएस के तहत होंगे काम, दस दिन बाद बैठक संभव
अभी 14 सबस्टेशन स्काडा से जुड़े हैं। उनके फीडरों को रिंग मेन यूनिट की मदद से दूसरे फीडर से जोड़ा जा सकता है। अगर किसी फीडर में सप्लाई प्रभावित हुई, तो दूसरे से बिजली मिलती रहेगी। यह सिस्टम कुछ क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। इस सिस्टम में समस्या यह आ रही है कि अचानक दूसरे फीडर पर लोड बढ़ जाता है, जिसकी वजह से लाइन और फीडर में फॉल्ट आने की आशंका रहती है। इस समस्या को देखते हुए फीडर, लाइन, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर और पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

यह है केस्को का प्लान
पावर ट्रांसफार्मर, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर और लाइन पर 60 फीसदी या उससे कम का ही लोड रहे, जिससे दूसरे फीडर को सप्लाई दी जानी हो तो उस पर एकदम से लोड न आ सके। पूरे सिस्टम की क्षमता प्रभावित फीडर के लोड को झेलने की हो जाए। इस कड़ी में सबसे पहले पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता में बढ़ोतरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed