फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There will be 1350 residential plots in New Kanpur City, KDA has prepared the layout of 153 hectares

Kanpur: न्यू कानपुर सिटी में होंगे 1350 आवासीय प्लॉट, केडीए ने तैयार किया 153 हेक्टेयर का ले-आउट

Fri, 23 Feb 2024 09:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Feb 2024 09:33 AM IST
सार

Kanpur News: न्यू कानपुर सिटी योजना के ले-आउट प्लान का खाका तैयार कर लिया गया है। इसे उपाध्यक्ष के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें आवासीय के साथ ही व्यावसायिक प्लॉट भी विकसित किए जाएंगे। आवासीय प्लॉटों के सामने या उनके आसपास पार्क होगा।

विज्ञापन
There will be 1350 residential plots in New Kanpur City, KDA has prepared the layout of 153 hectares
न्यू कानपुर सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में न्यू कानपुर सिटी योजना में 1350 आवासीय प्लॉट विकसित किए जाएंगे। ये प्लॉट 112 वर्गमीटर, 150 वर्गमीटर, 200 वर्गमीटर, 300 वर्गमीटर और 400 वर्गमीटर के होंगे। इनके अलावा ग्रुप हाउसिंग, व्यवसायिक, मॉल, स्कूल, इंस्टीट्यूशन, अस्पताल आदि के लिए भी बड़े प्लॉट उपलब्ध होंगे। केडीए ने इस योजना का ले-आउट तैयार कर लिया है।

विज्ञापन

साथ ही जमीन खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी है, ताकि एक एक साल में योजना को अमलीजामा पहनाया जा सके। विकास प्राधिकरण ने एक साल पहले पुन: इस योजना को विकसित करने की तैयारियां शुरू कीं थीं। वहां जमीन खरीदने के लिए केडीए बोर्ड ने 150 करोड़ रुपये आरक्षित किए। इसके साथ ही शासन ने भी जमीन खरीदने को 150 करोड़ रुपये दिए।

विज्ञापन

इससे जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। केडीए अभियंत्रण विभाग ने इस योजना को विकसित करने के लिए ले-आउट प्लान तैयार कर लिया है। अभियंत्रण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 153 हेक्टेयर का ले-आउट प्लान तैयार किया गया है। इस योजना में 1350 आवासीय प्लॉट होंगे।

विज्ञापन

योजनास्थल के आसपास काम शुरू
योजनास्थल तक आवागमन आसान करने के लिए केडीए ने विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। सबसे पहले डीपीएस पुलिया के पास से सिंहपुर तक पांच किलोमीटर लंबे मार्ग में डिवाइडर बनवाए जा रहे हैं। ठेकेदार को तीन महीने में काम पूरा करने के निर्देश हैं। डिवाइडर पर पोल और स्ट्रीट लाइटें भी लगेंगी।

विज्ञापन

न्यू कानपुर सिटी योजना के ले-आउट प्लान का खाका तैयार कर लिया गया है। इसे उपाध्यक्ष के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें आवासीय के साथ ही व्यावसायिक प्लाॅट भी विकसित किए जाएंगे। आवासीय प्लॉटों के सामने या उनके आसपास पार्क होगा। थाना, पुलिस चौकी, फायर स्टेशन, विद्युत सब स्टेशन सहित अन्य सामुदायिक सुविधाओं का भी प्रावधान किया गया है।  -शत्रोहन वैश्य, सचिव, केडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed