फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There was chaos in the death of newly married woman

नवविवाहिता की मौत से मच गया कोहराम, परिजन बोले पति की अय्याशी का विरोध करती थी रुचि इसलिए हुई हत्या

Mon, 23 Mar 2020 12:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
There was chaos in the death of newly married woman
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर के नौबस्ता दासू कुंआ क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत से कोहराम मच गया। युवती की मौत होने पर मायके वालों ने पति पर अय्याश मिजाज होने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। दहेज हत्या की शिकायत पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


फतेहपुर के कल्यानपुर थानाक्षेत्र के गढ़ा बड़ा खेड़ा निवासी आर्मी रिटायर्ड चंद्रभान सिंह ने अपनी बेटी रुचि परिहार की शादी फरवरी 2018 में दासू कुंआ निवासी धीरेंद्र परिहार से की थी। धीरेंद्र का डेयरी का काम है। रुचि की बड़ी बहन सीमा भी नौबस्ता में ही ब्याही है। सीमा ने बताया कि शनिवार की सुबह धीरेंद्र ने फोन कर बताया कि रुचि की तबियत बहुत खराब है, जल्दी अस्पताल आ जाओ।
विज्ञापन


 

जब वह लोग अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बताया कि वह इमरजेंसी में है और हालत खराब है। कुछ देर बाद वह जबरन डॉक्टर के केबिन में घुस गई तो पता चला कि उनकी बहन की मौत तो काफी देर पहले हो चुकी है और डॉक्टर ससुराल वालों को बता भी चुके हैं। इसी बीच फतेहपुर से अन्य मायके वाले भी आ गए।

रुचि के घरवालों के अस्पताल में पहुंचने पर ससुराल वाले रुचि का शव छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद मायके वालों ने अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहले काकादेव फिर नौबस्ता पुलिस पहुंची। रुचि के पिता चंद्रभान सिंह ने बताया कि डॉक्टर के मुताबिक उसकी मौत जहर खाने से हुई है। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को जहर देकर मारा गया है, क्योंकि उनकी बेटी खुद जहर नहीं खा सकती।

उन्होंने बताया ससुराली कम दहेज मिलने से नाराज थे। पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मायके वालों ने रुचि के पति धीरेंद्र पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप हैं कि धीरेंद्र के कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध थे इसीलिए वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। अय्याशी का रुचि विरोध करती थी, इसीलिए उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed