{"_id":"b550536a086b99a43d9e3bc5dbfaf081","slug":"then-walked-away-money-in-ticket-distribution-guns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट बंटवारे में चला धन तो चलीं बंदूकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट बंटवारे में चला धन तो चलीं बंदूकें
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 08 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक प्रमुख चुनाव में जिस तरह से खुलकर गुंडई हुई, वह प्रत्याशियों के चयन में की गई मनमानी का नतीजा है। पार्टी से बगावत करके चुनाव मैदान मे उतरे सपाइयों ने जिलाध्यक्ष और पार्टी के विधायकों के सामने साफ कर दिया कि वे उनकी चालबाजी का शिकार नहीं बनेंगे। यदि उन पर दबाव डाला जाता है तो वे खुलकर इसका सामना भी करेंगे।
विज्ञापन
नगर और देहात जनपद को यदि मिला लिया जाए, तो कुल छह सीटों पर सपा के बागी उम्मीदवार पार्टी के प्रत्याशियों के लिए मुसीबत बने।
सबसे बड़ी मुसीबत प्रत्याशियों का चयन करने वाली जिला कमेटी और स्थानीय विधायकों की रही। चयनकर्ताओं ने प्रदेश इकाई को भरोसे में लेते हुए ऐसे प्रत्याशी उतार दिए जो कुछ ही दिनों पहले पार्टी से जुड़े या फिर जिनके पास बीडीसी को खरीदने की ताकत थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर इसमें धन को सबसे ऊपर रखा गया, कार्यकर्ताओं को तरजीह कम दी गई। इस बार प्रत्येक जनपद के प्रत्याशियों की सूची वहां के जिलाध्यक्ष की तरफ से घोषित की गई।
विज्ञापन
दरअसल प्रदेश इकाई यह घोषणा करके अपने को इसमें फंसाना नहीं चाहती थी। नामांकन के दिन जिस तरह से गोली बंदूकें चलीं, उससे साफ हो गया था कि पार्टी किसी भी हद तक जाकर सीट जीतने की फिराक में है। इस पूरी मुहिम में पुलिस प्रशासन भी सपा के साथ नजर आया।
नामांकन से लिया सबक, कड़े किए सुरक्षा बंदोबस्त
नामांकन में अपनी फजीहत करा चुकी पुलिस ने रविवार को मतदान में पूरी ईमानदारी से ड्यूटी की। मतदान स्थल से सौ मीटर पहले ही बैरिकेडिंग लगा रखी थी। किसी भी वाहन को जाने की इजाजत नही थी।
सुबह 11 बजे वोटिंग से मतगणना तक पुलिस ने कड़ी निगाह रखी। कानपुर देहात के मैथा में मतदान स्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर नहर के किनारे लग्जरी गाड़ियों की कतार लगी थी।
नहर के किनारे ही डंडे और बेसबाल बैट लिए युवक ड्यूटी दे रहे थे। मैथा में बागी प्रत्याशी होने की वजह से पुलिस भी सावधानी बरत रही थी। ककवन ब्लाक की सुरक्षा में एसपी ग्रामीण एस एन तिवारी खुद तैनात थे।
सास को वोट दिलाने पहुंची बहू
चौबेपुर। रविवार को हुए ब्लाक प्रमुख के चुनावों में बैदानी गांव की बीडीसी सदस्य राजकुमारी अपनी बहू सुधा सिंह के साथ ब्लाक परिसर वोट डालने पहुंचीं। सुधा सिंह ने बताया कि आंखों में समस्या के चलते वे सांसू मां का वोट डलवाने आईं हैं।
34 का अंक चर्चा का विषय
चौबेपुर। घनश्यामपुर गांव से बीडीसी अंकिता के साथ अंक 34 का संयोग अधिकारियों में चर्चा का विषय रहा। 34 वर्षीय अंकिता वार्ड संख्या 34 से बीडीसी सदस्य चुनी गईं।
रविवार को मताधिकार का प्रयोग किए जाने के दौरान मतदाता सूची में अंकिता का क्रम संख्या भी 34 ही रहा। मतदान शुरू होने से लेकर परिणाम आने तक विधायक मुनींद्र शुक्ला भी कसबे में मौजूद रहे।