फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   theft near police station in kanpur

थाने से तीन कदम पर चोरी, तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस

Mon, 29 May 2017 06:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 29 May 2017 06:49 PM IST
सार

- नर्वल थाने के सामने चोरों ने व्यापारी के घर और एक होटल में लगाई सेंध

विज्ञापन
theft near police station in kanpur
डेमो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिनों का सपना साकार करने का दृढ़ संकल्प लेकर चलने वाली योगी सरकार के दिन फिरने लगे है। जानिए कैसे हो रहा है ये सब..
विज्ञापन


यूपी की जनता भी अब परेशान नजर आने लगी है। दिनदहाड़े प्रदेशभर में चोरियां हो रही हैं। ऐसा भी नहीं है कि पुलिस कुछ न कर रही हो लेकिन कहीं न कहीं पुलिसतंत्र इसके आगे पंगु नजर आने लगा है। शुरुआत के दिनों में ही कुछ सख्ताई जरूर देखने को मिली थी लेकिन अब हालात बदलने लगे है।पुलिस भी सुस्त पड़ने लगी है। इसीका नतीजा सामने आ रहा है।
विज्ञापन


यूपी के कानपुर में एक थाने से तीन कदम की दूरी पर चोरी हो गई और पुलिस घटनास्थल पर तीन घंटे बाद पहुंची। चोरों के गैंग की हिम्मत तो देखिए, बड़े आराम से चोरी करके पार्टी कर अपना-अपना हिस्सा आपस में बांटकर वे वहां से रफुचक्कर हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कानपुर के नर्वल थाने से तीन कदम की दूरी पर शनिवार देर रात चोरों ने व्यापारी के घर से नगदी और जेवर पार कर दिए। इसके बाद चोर पास स्थित एक होटल में घुसे, वहां नाश्ता किया और कोल्ड ड्रिंक पी। यहां से पास स्थित डायट परिसर में चोरी के माल का बटवारा कर फरार हो गए। महेश के सूचना देने के तीन घंटे बाद थाना पुलिस मौकेपर पहुंची और छानबीन की।

नर्वल थाने के सामने व्यापारी महेश नारायण का मकान है। घर के अगले हिस्से में उनकी परचून की दुकान है। पीछे के हिस्से में वह पत्नी अंजू, बेटी विभा और बेटे अंकित के साथ रहते हैं। महेश ने बताया कि वह दुकान में सो रहे थे। अंजू बच्चों संग मकान की छत पर थीं।

देर रात चोर उनके मकान से सटे डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) की बाउंड्री फांदकर घर में घुसे। कमरे में रखे बक्से से एक लाख रुपये के जेवर, 10 हजार रुपये चुरा कर मुख्य दरवाजे से भाग निकले। इसके बाद चोर पास स्थित छुन्ना तिवारी के होटल में गए।


वहां नगदी नहीं मिली तो कोल्ड ड्रिंक और नाश्ता कर भाग निकले। महेश के मुताबिक उन्होंने रात तीन बजे डायल 100 पर घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस सुबह छह बजे मौके पर आई। पुलिस को छानबीन में डायट परिसर से उनके कुछ कागजात मिले हैं। महेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed