7 मिनट और 9 लाख पार, बैंक मैनेजर के घर चोर का तांडव, चर्चा 100 रुपये के इस नोट की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के किदवई नगर में पीएनबी के सीनियर मैनेजर सुबोध बाजपेई के घर से सात मिनट में अलमारी में रखे जेवरात और नकदी समेत 9 लाख का माल चोर समेट ले गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई।
सुबोध पीएनबी की नयागंज ब्रांच में सीनियर मैनेजर हैं। परिवार में पत्नी रेखा और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। छोटी बेटी भोपाल से मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनके भतीजे रोहित और फर्स्ट फ्लोर पर बड़े भाई प्रमोद का परिवार रहता है। सेकेंड फ्लोर पर वह और उनकी पत्नी रहती हैं।
चर्चा में रहा 100 रुपये का नोट..
गुरुवार सुबह आंख खुलने पर चोरी का पता चला। पुलिस को जांच में पता चला कि घर पर काम कर रहे कारपेंटरों के जाने के बाद उनकी पत्नी दरवाजा बंद करना भूल गई थीं। अलमारी और लॉकर का ताला भी खुला था। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बैंक मैनेजर सुबोध बाजपेई के घर में घुसे नकाबपोश की नजर मेज पर रखे सौ रुपये के नोट पर पड़ी। लेकिन न तो उसे उठाया और न ही लॉकर में रखे चांदी के जेवरों को ले गया। सुबोध की पत्नी रेखा ने बताया कि दूध मंगाने के लिए सौ रुपये निकाले थे।