फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The young man with the jaw bone of the leg made ??a new life

पैर की हड्डी से जबड़ा बना युवक को दी नई जिंदगी

Wed, 10 Dec 2014 02:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 10 Dec 2014 02:52 AM IST
विज्ञापन
The young man with the jaw bone of the leg made ??a new life
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के डॉक्टर्स ने पैर की हड्डी से जबड़ा बनाकर युवक को नई जिंदगी दी।
विज्ञापन

कैंसर के कारण युवक के जबड़े को निकालना पड़ा था। इसके साथ ही डॉक्टर्स ने युवक के परिवार को आर्थिक मदद भी दी।
कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी मो. इमामुद्दीन (18) पुत्र निजामुद्दीन के जबड़े में कैंसर था। जाएंट सेल ट्यूमर नाम का यह कैंसर एक लाख में से किसी एक के जबड़े में मिलता है।
एक महीने पहले सर्जरी विभाग के डॉ. मो. अतहर और डॉ. अनुपमा सिंह ने सर्जरी कर कैंसर ग्रस्त जबड़े को बाहर निकाल दिया था।
मंगलवार सुबह दस बजे से इमामुद्दीन के जबड़े का ऑपरेशन शुरू हुआ। दाहिने पैर की फिबुला हड्डी को मांस व नसों के साथ काटा गया और जबड़ा बनाकर उसे ट्रांसप्लांट किया गया।
विज्ञापन

रात तकरीबन 10 बजे ऑपरेशन पूरा हुआ। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. संजय काला, डॉ. मो. अतहर, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. सुशांत लूथरा और डॉ. चित्रा शामिल रहीं।
सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय काला ने कहा कि हैलट में पहली बार पैर की हड्डी से जबड़ा बनाकर सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया। मरीज एक हफ्ते में लिक्विड लेना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है कि दस दिन बाद उसे छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed