{"_id":"081c8083b9fa8a4a58465f9a400fe791","slug":"the-young-man-killed-the-bodies-thrown-into-the-farm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, शव खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या, शव खेत में फेंका
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
Updated Tue, 08 Dec 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजनेर थाना क्षेत्र के नंगापुर गांव के बाहर खेतों पर एक युवक की हत्या कर
विज्ञापन
शव फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। युवक की लाश के सिर और चेहरे पर चोटों के
निशान थे। ग्रामीण जब सुबह जब गांव के बाहर खेतों पर गए तो शव पड़ा देख
पुलिस को सूचना दी। युवक की शिनाख्त उसके पड़ोस के गांव में रह रहे बहनोई
ने की।
मृतक के बहनोई उदय प्रकाश पुत्र भिक्खू निवासी शेरपुर तरौंदा ने बताया कि उसका साला राकेश कुमार (30) पुत्र सूबेदार निवासी बिजौना थाना सट्टी का ररूआ गांव की एक महिला के साथ मित्रता थी। वहीं पर उसका अक्सर आना जाना था। उसने बताया कि दो दिन पहले साला राकेश कुमार घर से निकला था और सोमवार को उसका शव नंगापुर गांव के बाहर खेतों पर पड़े होने सूचना मिली। इस पर वह मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष गजनेर भीमसेन पौनिया ने मृतक के बहनोई उदय प्रकाश की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मामले की जांच की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया युवक का सिर खेतों में भरे पानी में दबा हुआ था । इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसका सिर पानी में डुबोकर हत्या की गई हो। थानाध्यक्ष भीमसेन पौनिया ने बताया कि ररूआ गांव में रहने वाली एक महिला से उक्त युवक के प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। अभी मामले की जांच की जा रही है। युवक की हत्या आशनाई के चलते करने का लग रहा है।