फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the women was hit and dropped in protest against molestation, acid burst

कानपुर: छेड़खानी के विरोध पर शोहदों ने युवती को टक्कर मारकर स्कूटी से गिराया, तेजाब फेंका

Thu, 30 Jan 2020 05:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
the women was hit and dropped in protest against molestation, acid burst
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों ने टक्कर मारकर स्कूटी सवार युवती को गिरा दिया और तेजाब फेंक दिया। तेजाब उसके कपड़ों पर गिरा। इससे युवती बाल-बाल बच गई। पुलिस ने बुधवार को चार अज्ञात शोहदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


चकेरी निवासी युवती मॉल रोड स्थित एक कंपनी में काम करती है। पीड़िता के मुताबिक 23 जनवरी की शाम 5 बजे वह काम से परेड की तरफ स्कूटी से आ रही थी। बड़े चौराहे से दो बाइक सवार चार युवक उसका पीछा करने लगे। वह उस पर अश्लील कमेंट करते रहे।
विज्ञापन

इस पर युवती ने मछली बाजार की तरफ स्कूटी मोड़ दी। फिर भी शोहदों ने पीछा जारी रखा। मछली बाजार के पीछे बाइक सवारों ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह गिर गई तो एक युवक ने उस पर तेजाब फेंका और सभी भाग निकले।

ग्वालटोली इंस्पेक्टर विजय कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की शिनाख्त के लिए घटनास्थल के अलावा बड़ा चौराहा व परेड चौराहे पर लगे आईटीएमएस कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed