{"_id":"666b3634e23798608107d347","slug":"the-tussle-lasted-for-five-days-both-parties-agreed-to-marry-kanpur-news-c-220-1-akb1007-113612-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पांच दिन चली खींचतान, दोनों पक्ष निकाह को हुए राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पांच दिन चली खींचतान, दोनों पक्ष निकाह को हुए राजी
Thu, 13 Jun 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारिरीक संबंध बनाने के आरोप लगाए थे। पांच दिन तक दोनों पक्षों में चली खींचतान के बाद दोनों पक्ष युवक व युवती का निकाह कराने के लिए राजी हुई। पुलिस ने युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने नौ जून को पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें आरोप लगाए थे कि डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का उसके घर आना जाना था। कुछ समय में उनकी दोस्ती हो गई। आरोप लगाया था कि युवक ने निकाह का झांसा देकर चार माह तक उसके साथ संबंध बनाए। गर्भवती होने पर युवक के घर वाले निकाह न करने से मुकर गए। शिकायत पर पुलिस ने पूछताछ के लिए पुलिस युवक को थाना लाई थी। पांच दिन तक चली खींचतान के बाद दोनों के परिजन गुरुवार को निकाह के लिए राजी हुए। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कर लिया है। आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।