फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The third eye will monitor fodder and treatment in the cowshed the DM issued orders to the CVO

Kanpur: गोशाला में तीसरी आंख से होगी चारे और इलाज की निगरानी, जिलाधिकारी ने सीवीओ को जारी किए आदेश

Wed, 26 Mar 2025 04:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Mar 2025 04:20 PM IST
सार

Kanpur News: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद सभी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। कैमरे लगाने के बाद संबंधित अधिकारी उनकी रिकार्डिंग को भी चेक करेंगे।

विज्ञापन
The third eye will monitor fodder and treatment in the cowshed the DM issued orders to the CVO
गोशाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अब गोशालाओं में तीसरी आंख से गोवंशों के चारा और इलाज की निगरानी की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी है। इसके लिए डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आदेश जारी किए हैं। जिले में कुल 135 गोशाला हैं। इनमें 26 हजार से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। शासन के निर्देश हैं कि गोशाला में गोवंश को परेशानी नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

इसकी सतत निगरानी होनी चाहिए। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद सभी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। कैमरे लगाने के बाद संबंधित अधिकारी उनकी रिकार्डिंग को भी चेक करेंगे। सीसीटीवी कैमरों से गोवंशों को समय पर चारा, बीमार होने पर तत्काल पशु चिकित्सक आया कि नहीं आदि की जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन

गोशालाओं में गोवंशों के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश मिले हैं। सभी जगह कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए बजट की तैयारी की जा रही है। उसी से प्रतिदिन निगरानी की जाएगी।  -आईडीएन चतुर्वेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed