{"_id":"5e8b81398ebc3e77b53938f4","slug":"the-stone-industry-will-start-on-the-instructions-of-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: लॉकडाउन के चलते शुरू होगा बंद पड़ी कबरई पत्थर मंडी का काम, मिल सकता श्रमिकों को रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: लॉकडाउन के चलते शुरू होगा बंद पड़ी कबरई पत्थर मंडी का काम, मिल सकता श्रमिकों को रोजगार
Tue, 07 Apr 2020 02:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 07 Apr 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा में शासन ने गिट्टी व पत्थर से भरी गाड़ियों को चलने की अनुमति दे दी है। मुख्य सचिव ने इस आशय का शासनादेश जारी किया है। शासन ने इसे जरूरी सेवाओं में मानते हुए उद्योग चलाने के आदेश सभी जिलाधिकारियों को जारी कर दिए हैं।
इससे लॉकडाउन के चलते बंद पड़ी कबरई पत्थर मंडी का काम शुरू होगा। साथ ही, दिहाड़ी श्रमिकों को रोजगार मिल सकेगा। जिला खनिज अधिकारी बीपी यादव ने बताया कि मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जारी शासनादेश में कहा गया है कि उद्योगों के बंद होने से श्रमिकों का रोजगार छिनने के साथ-साथ ही करोड़ों रुपए राजस्व का नुकसान हो रहा है।
लॉकडाउन के चलते पत्थर मंडी कबरई में ट्रकों व डंपरों की आवाजाही ठप हो जाने से सरकार को हो रहे राजस्व के भारी नुकसान के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुपालन में मुख्य सचिव ने प्रदेश में माल परिवहन की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
एक औद्योगिक संस्था के आवेदक सहित पांच चालकों को मिलेगा ई-पास
एडीएम आरएस वर्मा के अनुसार शासनादेश के अनुरूप ही वाहन चालकों को ई-पास जारी किए जाएंगे। एक औद्योगिक संस्था से आवेदक सहित पांच वाहन चालकों को ही प्रशासन द्वारा ई-पास जारी किए जाएंगे। लोड वाहनों में एक भी सवारी न बैठाने के भी निर्देश दिए गए हैं। शासनादेश में सामाजिक दूरी बनाए रखने का भी जिक्र किया गया है। संवाद