{"_id":"61269e6d8ebc3e74e77fbfcb","slug":"the-spark-emanated-from-the-goods-train-fire-broke-out-in-the-pallet-lying-on-the-joint-akbarpur-news-knp648228076","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से निकली चिंगारी, ज्वाइंट पर पड़े फूस में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से निकली चिंगारी, ज्वाइंट पर पड़े फूस में लगी आग
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के झींझक रेलवे स्टेशन के पास डाउन की सीटीकेआर मालगाड़ी के ब्रेक जाम हो गए। जिसके कारण पहिये से तेज धुआं व चिंगारी निकलने लगी। इस दौरान ज्वाइंट में पड़े फूस में आग लग गई। स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल को सूचना देकर ओएचई से विद्युत आपूर्ति बंद कराई।
जिस पर ट्रेन नासरसेड़ा अंडरपास के पास खड़ी हो गई। वहां पहुंचे स्टेशन कर्मियों ने आग को बुझाया। करीब 16 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस दौरान शताब्दी समेत कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रही।
बुधवार की सुबह दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही सीटीकेआर मालगाड़ी 10:13 बजे झींझक स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान इंजन से 15वीं बोगी के ब्रेक जाम हो गए। जिसके कारण पहिये से तेज धुआं व चिंगारी निकलने लगी और बोगी के ज्वाइंट में पड़े फूस में आग लग गई। जिसे देख स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने सूचना कंट्रोल रूम को दी और ओएचई लाइन से विद्युत आपूर्ति बंद करा दी।
विज्ञापन
मालगाड़ी 10:16 बजे नासरसेड़ा अंडरपास के पास खड़ी हो गई। स्टेशन से पहुंचे पोर्टर विपेंद्र कुशवाहा ने ज्वाइंट पर रखे फूस की आग बुझाई। ट्रेन के चालक व गार्ड ने जाम हुए ब्रेक ठीक किए। जिसके बाद मालगाड़ी को 10:33 बजे आगे की ओर रवाना कर दिया गया। इस दौरान झींझक रेलवे फाटक पर दस मिनट तक डाउन की शताब्दी एक्सप्रेस खड़ी रही।
वहीं पीछे से आ रही मालगाड़ी को रानेपुर के पास व टूंडला कानपुर-टूंडला पैसेंजर को परजनी के पास स्टेशन पर रोक लिया गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि मालगाड़ी के पहिये की चिंगारी से ज्वाइंट में रखे फूस में आग लग गई थी। ट्रेन को रुकवाकर आग बुझा दी गई। बाद में मालगाड़ी रवाना कर दी गई। इस दौरान शताब्दी सहित कई ट्रेनें खड़ी रहीं।