फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The second day of the wheel trucks paused

दूसरे दिन भी थमे रहे ट्रकों के चक्के

Sat, 03 Oct 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 03 Oct 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
The second day of the wheel trucks paused
टोल टैक्स और टीडीएस के विरोध में ट्रकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ट्रांसपोर्टरों ने बैठक कर गांधी प्रतिमा फूलबाग पर काली पट्टी बांधकर मौन धरना दिया। इसके बाद जुलूस के रूप में बाराजोड़ टोल नाके पर जाकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर रहे ट्रांसपोर्टरों और गांव के कुछ लोगों में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं छुट्टी के चलते थोक व फुटकर बाजार भी बंद रहे। शनिवार से हड़ताल का असर पड़ सकता है। ट्रांसपोर्टरों का दावा है कि हड़ताल के दूसरे दिन भी करीब सौ करोड़ का कारोबार नहीं हुआ।  इधर, ट्रकों की हड़ताल से हरी सब्जियों के रेट दो से पांच रुपये प्रति किलो बढ़ गए और मार्बल मार्केट के व्यापारियों का लाखों का माल फंस गया है।
विज्ञापन


आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, उप्र युवा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बैनर तले ट्रांसपोर्टरों ने सुबह ट्रांसपोर्टनगर स्थित ट्रांसपोर्ट भवन में सभा की। इसमें ट्रांसपोर्टरों ने सरकार के रवैये पर रोष जताया। कहा कि सरकार की नीयत साफ नहीं है। ट्रांसपोर्टर एकमुश्त टोल देने को तैयार हैं। 30 सितंबर को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की केंद्रीय परिवहन मंत्री, वित्तमंत्री से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें टोल और टीडीएस की समस्या बताई गई थी लेकिन ठोस आश्वासन नहीं मिला। इसके चलते ही ट्रांसपोर्टरों को हड़ताल करनी पड़ी। वहीं जुलूस के रूप में बाराजोड़ टोल नाके पहुंचकर ट्रांसपोर्टरों ने टोल पर नारेबाजी की। आने-जाने वाली गाड़ियों को रोककर हड़ताल के बारे में जानकारी दी और समर्थन मांगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन गांधी, महामंत्री सतीश गांधी, उप्र युवा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम शुक्ला, लवी गांधी, श्याम गर्ग, सुभाष मलिक, रवि गुप्ता, केसी शर्मा, अरुण वाधवा, आशू गांधी, नील कुमार, सतीश सिंह, राजेदर सिंह, अखिलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। हड़ताल के समर्थन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री ज्ञानेश मिश्र सहित अन्य व्यापारी जुलूस में शामिल रहे।


उत्तर प्रदेश गिट्टी मौरंग ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीप अवस्थी के नेतृत्व में पनकी पड़ाव, रनियां के बीच आ रहे ट्रकों को रोका गया। बाद में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर टोल प्लाजा समाप्त करने की मांग की। इस मौके पर संजय गुप्ता, मनोज मिश्रा, अनूप सिंह, परमजीत सिंह, विनोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed