फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The road was built six months ago, now the department has floated a tender of Rs 70 lakh, the Chief Engineer s

Kanpur: छह महीने पहले बनी थी सड़क, अब विभाग ने निकाला 70 लाख का टेंडर, मुख्य अभियंता ने कही ये बात

Thu, 02 Nov 2023 01:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Nov 2023 01:28 PM IST
सार

Kanpur News: अमर उजाला संवाददाता ने मंधना-बिठूर मार्ग का जायजा लिया, तो उसमें सिर्फ साईं मंदिर के पास एक गड्ढा और चंदेल चौराहे के पास गिट्टी उखड़ी नजर आई। इस पर पैचवर्क नहीं कराया गया, बल्कि 70 लाख से निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए।

विज्ञापन
The road was built six months ago, now the department has floated a tender of Rs 70 lakh, the Chief Engineer s
मंधना रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पीडब्ल्यूडी ने तीन सड़कों के निर्माण के लिए 147.50 लाख रुपये के टेंडर निकाले हैं। छह महीने पहले बना मंधना-बिठूर मार्ग चमाचम है, फिर भी इसकी मरम्मत के लिए 70 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया। वहीं, रामगोपाल चौराहा से बर्रा-ए, जरौली होते हुए नित्येश्वर आश्रम फतेहपुर गोही मार्ग का करीब 300 मीटर हिस्सा ही क्षतिग्रस्त है। इसके निर्माण के लिए 38 लाख का टेंडर निकाला गया है।

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार और निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता अखंडेश्वर प्रसाद की तरफ से जारी टेंडर के अनुसार 70 लाख रुपये से मंधना-बिठूर मार्ग में सुधार का कार्य होना है। वहीं, बिठूर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामगोपाल चौराहे से बर्रा-ए जरौली होते हुए नित्येश्वर आश्रम फतेहपुर गोही के मध्य पांडु नदी पुल पर पहुंच मार्ग (सीसी कार्य) 38 लाख रुपये से और रामनगर नौनियनपुरवा से संडीला मार्ग की विशेष मरम्मत 39 लाख रुपये से कराने के लिए टेंडर जारी किए हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों बोले-  यह सड़क छह महीने पहले बनी है
टेंडर 10 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे तक पड़ेंगे और उसी दिन आधे घंटे बाद खोले जाएंगे। अमर उजाला संवाददाता ने मंधना-बिठूर मार्ग का जायजा लिया, तो उसमें सिर्फ साईं मंदिर के पास एक गड्ढा और चंदेल चौराहे के पास गिट्टी उखड़ी नजर आई। इस पर पैचवर्क नहीं कराया गया, बल्कि 70 लाख से निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क छह महीने पहले बनी है। उन्होंने इसकी जांच और चमाचम सड़क के बजाय जर्जर सड़कें बनवाने की मांग की।

300 मीटर सड़क टूटी है, टेंडर पूरी सड़क का
इसी तरह रामगोपाल चौराहे से बर्रा-ए जरौली होते हुए नित्येश्वर आश्रम फतेहपुर गोही के मध्य पांडु नदी पुल पर पहुंच मार्ग (सीसी कार्य) के लिए टेंडर निकाले गए हैं। विश्वबैंक बर्रा के पूर्व पार्षद अर्पित यादव ने बताया कि यह सड़क रामगोपाल चौराहा से साउथ सिटी तक एक साल पहले बनी थी, जो ठीक है। पांडु नदी पुल की तरफ करीब 300 मीटर सड़क टूटी है। इसलिए टेंडर में उतने ही हिस्से का उल्लेख होना चाहिए था, पर पूरी सड़क का टेंडर जारी किया गया। इसकी जांच की मांग की।

विज्ञापन

मैं अधिशासी अभियंता से सड़क का सत्यापन कराऊंगा। यदि सही एस्टीमेट नहीं बना होगा, गड़बड़ी होगी तो संबंधित अभियंता के खिलाफ कार्रवाई होगी।  -संजीव भारद्वाज, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी, कानपुर परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed