फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The play of Ravana Digvijay was staged

Kanpur News: रावण दिग्विजय की लीला का हुआ मंचन

Thu, 08 Oct 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The play of Ravana Digvijay was staged
झींझक। नगर के जूनियर हाईस्कूल मैदान में आयोजित रामलीला में मंगलवार रात नारद मोह और रावण दिग्विजय की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। लीला देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। श्री आदर्श रामलीला व्यापारिक मंडल झींझक के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में रामलीला नाट्यकला मंच के कलाकारों ने नारद मोह की लीला का मंचन किया। इसमें देवर्षि नारद भ्रमण करते हुए हिमालय की कंदरा में पहुंचे और रमणीय वातावरण देखकर भगवान विष्णु का भजन करते हुए अखंड समाधि में लीन हो गए। नारद की तपस्या से देवराज इंद्र चिंतित हो उठे। उन्होंने अपने गुरु से इसका कारण पूछा। गुरु के ध्यान लगाने पर नारद के तप में लीन होने की जानकारी हुई। इंद्र ने कामदेव को अप्सराओं रंभा और उर्वशी के साथ नारद की तपस्या भंग करने के लिए भेजा। कामदेव और अप्सराओं के प्रयास के बावजूद नारद की समाधि नहीं टूटी। अंत में कामदेव और दोनों अप्सराओं ने नारद के चरणों में पहुंचकर अपने किए के लिए क्षमा मांगी। इसके बाद रावण दिग्विजय की लीला का मंचन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed