फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The noise of election campaign stopped, polling parties will leave today

चुनाव प्रचार का शोर थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sat, 19 Feb 2022 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
The noise of election campaign stopped, polling parties will leave today
कलक्ट्रेट मैदान में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए लगाया गया पंडाल। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में 20 फरवरी को मतदान होंगे। शुक्रवार को चुनाव प्रचार का शोर थम गया। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए कलक्ट्रेट मैदान पर विधानसभा वार इंतजाम किए गए हैं। दो पंडाल सामग्री वितरण के लिए बनाए गए हैं। शनिवार को पोलिंग पार्टियों को बसों से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट मैदान पर रसूलाबाद, अकबरपुर रनियां, सिकंदरा व भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर कार्मिकों की रवानगी शनिवार सुबह से की जाएगी। शुक्रवार को पूरे दिन तैयारियां की जाती रहीं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए 355 बसों का इंतजाम किया गया है। जनपद में 1137 मतदान केंद्र हैं, जबकि 1651 मतदेय स्थल (बूथ) बनाए गए हैं। कुल 1651 पोलिंग पार्टियों में 6602 कार्मिक लगाए गए हैं। जबकि 670 कार्मिक रिजर्व के तौर पर लगाए गए हैं। इस प्रकार कुल 7272 कार्मिक मतदान के लिए पोलिंग पार्टी के तौर पर ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि निर्वाचन अधिकारियों, प्रभारी मतदान सामग्री कार्मिक, मेडिकल टीम के काउंटर लगवा दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि पोलिंग पार्टियां बसों से ही रवाना की जाएंगी। इसके लिए पर्याप्त बसों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारियों के लिए सामग्री के पैकेट तैयार
कानपुर देहात। पीठासीन अधिकारियों के लिए अकबरपुर तहसील में पूरे दिन कर्मी सामग्री के पैकेट तैयार करने में लगे रहे। तहसीलदार रणविजय सिंह ने बताया कि अकबरपुर तहसील में 401 बूथों के लिए सामग्री के पैकेट तैयार किए गए हैं। इसी प्रकार रसूलाबाद, सिकंदरा व भोगनीपुर तहसील में भी सामग्री के पैकेट तैयार किए गए हैं। (संवाद)

लेखपालों को दिए गए मतदान प्रकोष्ठ
कानपुर देहात। बूथ पर ईवीएम व वीवीपैट स्थल पर प्रकोष्ठ बनाने के लिए लेखपालों को गत्ते के प्रकोष्ठ वितरित किए गए। अकबरपुर तहसील में भी लेखपालों को प्रकोष्ठ बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें अंदर की तरफ ईवीएम व वीवीपैट रखा रहता है। मतदाता प्रकोष्ठ तक जाकर ईवीएम के जरिए मतदान करता है। वहां एक बार में केवल मतदाता को जाने की अनुमति रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed