{"_id":"449ad264f5a910c9eea859b8cd09e501","slug":"the-next-government-in-the-state-of-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अगली सरकार भी सपा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अगली सरकार भी सपा की
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 29 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का कहना है कि कोई कितनी भी गणित लगा ले, प्रदेश में अगली सरकार फिर सपा ही बनाएगी। उनकी पार्टी बिना किसी समर्थन के सरकार बनाने में सक्षम है।
शिवपाल कानपुर क्लब में एक शादी समारोह में आए थे। कैबिनेट मंत्री ने दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना अहमद बुखारी के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है।
शुक्रवार को शहर आए बुखारी ने कहा था कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने वादाखिलाफी की है। आजम खां की वजह से सपा 2017 का चुनाव हारेगी। इस पर शिवपाल ने जवाब दिया कि 2017 में सपा ही जीतेगी। शिवपाल ने कहा कुछ लोग सपा की उपलब्धियां पचा नहीं पा रहे हैं।