फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The miscreants attacked the former heads son, bled with a sharp weapon, the police said the case is suspicious

Unnao: पूर्व प्रधान के बेटे पर बदमाशों का हमला, धारदार हथियार से किया लहूलुहान, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध है

Tue, 11 Jul 2023 01:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 11 Jul 2023 01:20 PM IST
सार

Unnao Crime: दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच में परिवारिक विवाद में घटना होने का अनुमान लग रहा है। बताया कि छत पर सो रहे युवक पर हमला होता है। फिर वह आधे घंटे बाद अपनी मां को बताता है। तब उसे भर्ती कराया जाता है। मामला संदिग्ध है।

विज्ञापन
The miscreants attacked the former heads son, bled with a sharp weapon, the police said the case is suspicious
घायल दीपक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के सोनिक थाना क्षेत्र में छत पर सो रहे पूर्व प्रधान के बेटे पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया। होश आने पर लहूलुहान हालत में युवक छत से उतरा और मां को बताया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है।

विज्ञापन

युवक पर हमला करने वाले कौन थे...उसे क्यों मारना चाहते थे। पुलिस इसका पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार, दही थाना क्षेत्र के सरांय कटियान गांव निवासी पूर्व प्रधान दुर्गा का बेटा दीपक (22) गांव में बच्चों को पढ़ाकर एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा सोमवार रात वह घर की छत पर सो रहा था।
विज्ञापन

रात करीब 1:30 बजे अज्ञात हमलावर पड़ोसी की दीवार के सहारे छत पर चढ़े और उस पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया और भाग निकले। कुछ देर तक वह बेहोश पड़ा रहा। करीब आधे घंटे बाद होश आने पर खून से लथपथ नीचे उतरा और मां जानकी को बताया। बेटे को इस हालत में देख वह बेहाल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारिक विवाद में घटना होने की आशंका
पुलिस को सूचना देने के साथ परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच में परिवारिक विवाद में घटना होने का अनुमान लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed