{"_id":"616d3d4afc12e4400e5e3aa4","slug":"the-middle-aged-had-committed-self-immolation-in-dispute-of-land-relatives-jammed-by-keeping-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट के विवाद में अधेड़ ने किया था आत्मदाह: परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, 50 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट के विवाद में अधेड़ ने किया था आत्मदाह: परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, 50 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग
Mon, 18 Oct 2021 02:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:54 PM IST
सार
प्लाट के विवाद में बिधनू पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने पर खुद को आग लगाने वाले ईश्वर चंद दीक्षित ने घनश्याम, जितेंद्र और पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन
कानपुर: शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चकेरी श्याम नगर में ईश्वरचंद दीक्षित के परिजनों ने सोमवार को उनका शव रखकर श्यामनगर नगर चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर काफी संख्या में महिलाएं और उनके रिश्तेदार मौजूद हैं। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है। परिजनों की मांग है कि 50 लाख मुआवजा, एक बड़ी बेटी को सरकारी नौकरी के अलावा दोषी पुलिसकर्मियों पर करवाई की जाए।
कानपुर में प्लाट के विवाद में बिधनू पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने पर खुद को आग लगाने वाले ईश्वर चंद दीक्षित ने घनश्याम, जितेंद्र और पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। अस्पताल में आखिरी सांसें ले रहे ईश्वर चंद ने मजिस्ट्रेटी बयान में कहा था कि घनश्याम व जितेंद्र ने मेरी जमीन पर कब्जा किया है। इसमें पुलिस की मिलीभगत रही। इसी से परेशान होकर आग लगा ली।
ईश्वर चंद का यह बयान बेहद अहम है। पुलिस जब रिपोर्ट दर्ज करेगी तो बयान को मजबूत साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल करेगी। इसीलिए पुलिस ने बयानों की रिकॉर्डिंग कराई है। बयानों से साफ है कि प्लाट पर हुए कब्जे और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से ईश्वर चंद आहत थे। उनको लग रहा था कि कब्जा करने वालों के साथ पुलिस मिली हुई है, ऐसे में उनकी सुनवाई अब नहीं होगी। मेहनत की कमाई से जो जमीन खरीदी है, वह भी चली गई।