फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The mercury reached four degrees, the cold made trouble, asthma, breathing and heart patients increased difficulties

पारा पहुंचा चार डिग्री, ठंड ने किया बेहाल, दमा, सांस और हृदय रोगियों की बढ़ी मुश्किलें

Fri, 24 Dec 2021 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached four degrees, the cold made trouble, asthma, breathing and heart patients increased difficulties
सिकंदरा में अलाव तापते लोग। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। लगातार पारा लुढ़कने से लोगों पर ठंड कहर बरपा रही है। जिले में गुरुवार को पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। मौसम विभाग ने तापमान में अभी और गिरावट होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

दिसंबर में ठंड का कहर शुरू हो गया है। गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान कम होकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार तापमान कम होने से बच्चों और बुजुर्गों के साथ दमा-सांस और हृदय रोगियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

बच्चे सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। वहीं, गुरुवार को साप्ताहिक बाजार का दिन होने के बावजूद दुकानें देरी से लगी और लोग घरों में ही दुबके दिखे। करीब नौ बजे निकली हल्की धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं शाम ढलते ही शीतलहर का प्रकोप फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। इसलिए लोग सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed