{"_id":"6aca922f2d43bdfb640ae6ac","slug":"the-market-is-bustling-with-activity-with-puja-materials-being-purchased-kanpur-news-c-220-1-ka21001-150283-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाजार में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री की हो रही खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाजार में बढ़ी रौनक, पूजन सामग्री की हो रही खरीदारी
Sun, 11 Oct 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
रनियां। शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ क्षेत्र के बाजारों में चहल-पहल और रौनक देखने को मिल रही है। शनिवार को बाजारों में जगह-जगह सजी पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी की खासी भीड़ पहुंच रही है। व्रत और अनुष्ठान की तैयारियों को लेकर महिलाएं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है।
नगर के मुख्य बाजारों में सजी दुकानों पर विशेष रूप से लाल चुनरी, जटा वाले नारियल, माता रानी के शृंगार का सामान और पवित्र मोतियों की मालाओं की मांग सबसे अधिक बनी हुई है। सुबह से ही दुकानों पर महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू है, जो देर शाम तक जारी रहा। व्रत की थाली सजाने और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के लिए आवश्यक सभी सामग्रियों को करीने से खरीदा जा रहा है। हालांकि, इस बार त्योहारी सीजन में महंगाई का हल्का असर भी देखने को मिल रहा है।
स्थानीय दुकानदार उत्कर्ष ने बताया कि थोक बाजार से आ रही लागत और परिवहन खर्च बढ़ने के कारण इस बार पूजन सामग्री के दामों में मामूली उछाल आया है। प्रत्येक मुख्य सामान पर लगभग 10 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद मां की भक्ति और आस्था के आगे महंगाई का यह असर फीका पड़ रहा है। खरीदारी को लेकर महिलाओं और स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।