फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the inspector hit the bike riding students, then held them hostage and gave them third degree

UP News: 'पुलिसिया सजा' का एक और केस, दरोगा ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, फिर बंधक बनाकर दी थर्ड डिग्री

Wed, 25 Jan 2023 10:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Jan 2023 10:44 PM IST
सार

गोविंदनगर थाना क्षेत्र में मामूली टक्कर पर दरोगा ने बाइक सवार छात्रों को थर्ड डिग्री दे दी। साथ ही, दोनों को पार्टी बनाकर शांतिभंग में चालान भी कर दिया। मामले में पुलिस कमिश्नर ने दरोगा को लाइन हाजिर करते हुएएसीपी बाबूपुरवा को जांच सौंपी है।

विज्ञापन
the inspector hit the bike riding students, then held them hostage and gave them third degree
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर थाने में तैनात दरोगा ने पहले बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों को थाने में बंदकर बेरहमी से पिटा। इतना ही नहीं दोनों को एक दूसरे से मारपीट का आरोप लगा शांतिभंग में चालान भी कर दिया। वहीं, थाने में सुनवाई न होने पर बुधवार को परिजनों ने बच्चों संग पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने दारोगा को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच एसीपी बाबूपुरवा को सौंपी है। बर्रा के मलिकपुरम निवासी संगीता गोयल ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अभिषेक गोयल डीबीएस कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। सोमवार को उनके छोटे बेटे आकाश गोयल का जन्मदिन था। इस पर अभिषेक अपने दोस्त नमन आर्य के साथ बाइक से गोविंदनगर केक लेने गया था।

विज्ञापन

दरोगा ने अपराधियों की तरह बांधकर पीटा
इसी दौरान गोविंदनगर थाने में तैनात दरोगा जीतेंद्र बहादुर सिंह ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बच्चों ने जब इसका विरोध किया, तो दोनों को थाने ले गए। यहां दरोगा ने गाली गलौज करते हुए उन्हें अपराधियों की तरह बेरहमी से बंधक बनाकर पिटाई शुरू कर दी। इधर काफी देर इंतजार के बाद जब दोनों बच्चे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन करते हुए थाने पहुंचे।

पुलिस कमिश्नर ने एसीपी बाबूपुरवा को सौंपी जांच
यहां बच्चों को सलाखों के पीछे देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने जब बच्चों का आरोप पूछा तो दरोगा और मुंशी ने उनसे अभद्रता करते हुए थाने से भगा दिया। वहीं बाइक को सीज कर दोनों के ऊपर शांतिभंग में चालान कर दिया। घर पहुंचे बच्चों ने परिजनों ने पुलिस द्वारा की गई बर्बरता और चोटों के निशान दिखाए। मामले में पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से दरोगा को लाइन हाजिर कर मामले की जांच एसीपी बाबूपुरवा को सौंपी है।

विज्ञापन

एक दूसरे से मारपीट का आरोप लगा शांतिभंग में की कार्रवाई
मामा जीतेंद्र गोयल ने बताया कि थाने पहुंचे परिजनों ने बच्चों के करियर की दुहाई देते हुए दरोगा से कार्रवाई न करने की गुहार लगाई। पैर तक पकड़ लिए, लेकिन दरोगा कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे। वह लगातार परिजनों को थाने से बाहर जाने की बात कहते हुए अभद्रता करते रहे।

गोविंदनगर में छात्र की पिटाई करने के आरोप में दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रकरण की जांच एसीपी बाबूपुरवा संतोष कुमार सिंह द्वारा की जाएगी।  -प्रमोद कुमार, डीसीपी, दक्षिण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed