{"_id":"5d9501cb8ebc3e015c0cb6af","slug":"the-freight-train-in-araul-is-divided-into-two-dehat-news-knp517351998","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरौल में मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरौल में मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी
विज्ञापन
फोटो 02 डीएचटीबीएलआरपी 11 परिचय- अरौल रेलवे स्टेशन पर दो हिस्सों में बटी मालगाड़ी
- फोटो : DEHAT
बिल्हौर(कानपुर)। कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट के अरौल-मकनपुर रेलवे स्टेशन पर कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही एक मालगाड़ी की संदिग्ध हालात में कपलिंग खुल जाने से करीब 15 मिनट पर रेलपथ बाधित रहा। रेल कर्मियों ने दोबारा कपलिंग जोड़कर मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया।
बुधवार को कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही एक मालगाड़ी क्रॉस होने के कारण दोपहर करीब 12 बजे अरौल-मकनपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई थी। क्रॉस होने के बाद जैसे ही मालगाड़ी के चालक ने गाड़ी स्टार्ट की तो गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। गाड़ी ने कंट्रोलरूम और स्टेशन मास्टर को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद आनन-फानन में रेलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कपलिंग को दोबारा जोड़ा।
कपलिंग जोड़ रहे रेल कर्मियों ने बताया कि समीप स्थित एक कालेज के कुछ छात्रों ने शरारत करके मालगाड़ी की कपलिंग ढीली कर दी जो गाड़ी स्टार्ट होते ही खुल गई। वहीं, मकनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज कुमार ने बताया कि रेलवे द्वारा उन्हें शरारती तत्वों द्वारा ट्रेन की कपलिंग खोल कर रेलपथ बाधित करने की कोई सूचना नहीं दी गई है।