फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The first Tool Room of state will establishe in kanpur

कानपुर में स्थापित होगा प्रदेश का पहला टूल रूम

Thu, 04 Dec 2014 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे कानपुर
अमर उजाला ब्यूूराे कानपुर Updated Thu, 04 Dec 2014 02:35 AM IST
विज्ञापन
The first Tool Room of state will establishe in kanpur
शहर में प्रदेश का पहला टेक्निकल ट्रूेनिंग सेंटर (टूल रूम) स्थापित होगा। इससे कानपुर सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में स्थापित औद्योगिक इकाइयों को प्रशिक्षित कर्मचारी मिलेंगे तो कई हजार लोगों को एक साथ तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

इस संबंध में सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी की केंद्रीय औद्योगिक मंत्रालय के कैबिनेट सचिव से हुई वार्ता के बाद इसे हरी झंडी दे दी गई। सूक्ष्म, लघु और मध्यम औद्योगिक इकाइयों के लिए ट्रेंड कामगारों की प्रदेश में लंबे समय से डिमांड है।
विज्ञापन

ट्रेंड कामगार कम होने की वजह से न तो इन इकाइयों में बेहतर उत्पादन हो पा रहा है और न ही कामगारों को अच्छा वेतन मिल पा रहा है। टूल रूम खुल जाने से यह दोनों समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। इतना ही नहीं जो लोग अपना उद्यम लगाने के इच्छुक हैं, उन्हें भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूल रूम को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, लेकिन कोई ठोस पहल धरातल पर नहीं आ पा रही थी। डा. जोशी ने  कैबिनेट सचिव से प्रस्ताव मंजूर करवाने के बाद बुधवार को टूल रूम के लिए जमीन के संबंध में जिलाधिकारी डा. रोशन जैकब से बात की।

डीएम से उन्होंने 80 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। यह टूल रूम एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु, मीडियम उद्यम) के तहत संचालित किया जाएगा।

कानपुर औद्योगिक इकाइयों का हब है। इस संबंध में केंद्रीय औद्योगिक मंत्रालय के कैबिनेट सचिव के साथ हुई कई दौर की बात के बाद टूल रूम स्थापित करने का प्रस्ताव पास हो गया है।
हमने जिलाधिकारी से जमीन देने को कहा है। इस सेंटर के बन जाने से औद्योगिक इकाइयों में ट्रेंड कर्मचारियों की बड़ी समस्या दूर हो जाएगी।
डा. मुरली मनोहर जोशी, सांसद, कानपुर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed