{"_id":"cd570d1ad016c6ea34e3168e398061fa","slug":"the-first-phase-of-metro-train-survey-completed-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी से नौबस्ता तक होंगे 22 सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी से नौबस्ता तक होंगे 22 सब स्टेशन
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 10 May 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में मेट्रो ट्रेन के लिए पहले चरण में आईआईटी-नौबस्ता रूट को फाइनल किया गया। तय हुआ कि इस रूट पर शुरू से अंत तक कुल 22 सब स्टेशन बनेंगे। इसका डिपो पॉलीटेक्निक परिसर में बनाया जाएगा। ट्रेनों की साफ-सफाई और मरम्मत से जुड़ा हर काम डिपो में होगा।
शनिवार को केडीए और मेट्रो परियोजना से जुड़े अफसरों ने कल्याणपुर इलाके में सर्वे का काम पूरा किया। मेट्रो ट्रेन के लिए शहर में दो रूट तय हुए हैं। एक रूट आईआईटी से नौबस्ता तक और दूसरा बर्रा-जरौली से सीएसए रूट होगा। पहले चरण में आईआईटी से नौबस्ता के रूट को चुना गया है।
इसका सर्वे पूरा होने के बाद अब कहां-क्या बनना है, यह फाइनल किया जा रहा है। शनिवार को एलएमआरसी(मेट्रो परियोजना) के एमडी कुमार केशव, साथ आए रवि जैन, जीएम पीयूष कंसल, हाई पावर कमेटी कन्वेनर नीरज श्रीवास्तव एवं केडीए के टाउन प्लानर आशीष शिवपुरी ने रूट नंबर एक और डिपो को फाइनल किया।
विज्ञापन
यह भी तय हुआ कि रूट नंबर दो बर्रा-सीएसए का डिपो सीएसए परिसर में होगा। टीम ने यह भी बताया कि एक माइनर डिपो नौबस्ता क्षेत्र में बनाया जाएगा।
ये तय हुए सब स्टेशन
1-आईआईटी 2-कल्याणपुर 3-आवास विकास कल्याणपुर 4-गुरुदेव 5-गीतानगर 6-रावतपुर 7-मेडिकल कालेज 8-मोतीझील 9-हर्ष नगर 10-चुन्नीगंज 11-नवीन मार्केट 12-बड़ा चौराहा 13-फूलबाग 14-नयागंज एक्सप्रेस रोड 15-सेंट्रल स्टेशन 16-झकरकटी 17-ट्रांसपोर्ट नगर 18-बारादेवी 19-हमीरपुर रोड 20-किदवई नगर 21-बसंत विहार बौद्ध नगर 22- नौबस्ता बंबा।