{"_id":"60b105478a222c22994cd40b","slug":"the-embassy-team-took-the-girl-from-the-philippines","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस की एडना से हरदोई के युवक की हुई दोस्ती, भारत घूमने आई तो दोनों साथ रहने लगे, वापस ले गई दूतावास की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलीपींस की एडना से हरदोई के युवक की हुई दोस्ती, भारत घूमने आई तो दोनों साथ रहने लगे, वापस ले गई दूतावास की टीम
Fri, 28 May 2021 08:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 May 2021 08:29 PM IST
सार
लुधियाना की एक फैक्ट्री में काम करने वाले पवन कुमार से सोशल मीडिया पर एडना की दोस्ती हुई थी। 14 अगस्त 2019 को एडना दिल्ली पहुंची। तभी से दोनों साथ-साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
एडना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के बग्गरपुरवा गांव निवासी युवक के साथ रह रही फिलीपींस के वैलीप्रांत निवासी युवती एडना ने वतन वापसी के लिए दूतावास से मदद मांगी। इस पर शुक्रवार को दिल्ली स्थित फिलीपींस दूतावास से आई टीम उसे अपने साथ ले गई। वहीं, एडना के दोस्त को पुलिस थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है।
फिलहाल एडना और उसके दोस्त के विरुद्ध अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। गांव बग्गरपुरवा निवासी पवन कुमार लुधियाना में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती एडना से हुई। दोनों के बीच मैसेज का आदान-प्रदान व बातचीत होती रही। 14 अगस्त 2019 को एडना दिल्ली पहुंची और पवन को मिलने के लिए बुलाया।
इसके बाद दोनों अलग-अलग स्थानों पर घूमते रहे और बाद में हरदोई आ गए। यहां कुछ दिन पिहानी चुंगी के पास किराए के मकान रहने के बाद यासीनपुर में एक रिश्तेदार के घर में रहे। इधर, कुछ महीने से पवन कुमार और एडना गांव बग्गरपुरवा में रह रहे थे।

इसी बीच एडना ने दूतावास में संदेश भेजकर उत्तराखंड के एक शहर में अपने परिचितों के पास और फिर वापस फिलीपींस जाने की इच्छा जताई। इस पर दूतावास ने दो लोगों को हरदोई भेजा और एडना को दूतावास बुलवा लिया। उधर, मझिला थानाध्यक्ष रमेश वर्मा ने बताया कि पवन से पूछताछ की जा रही है।
एडना के लिखित बयान में पवन को क्लीनचिट
एडना ने पवन का कोई भी दोष होने से इनकार किया है। उसके लिखित बयान में भी स्वेच्छा से पवन के साथ आने और उसके घर पर रुकने का उल्लेख है। ऐसे में पुलिस महकमे में कई घंटे तक इस बात पर मंथन हुआ कि क्या पूरे प्रकरण में किसी पर कोई मामला दर्ज किया जा सकता है। देर शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
पासपोर्ट अपडेट कराने दूतावास गई थी एडना
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एडना टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। उसका पासपोर्ट 12 मई 2020 तक के लिए ही मान्य था। इससे पहले ही एडना दिल्ली में फिलीपींस दूतावास गई और अपना पासपोर्ट अपडेट करा लिया। लॉकडाउन लग जाने के कारण वह और पवन यहां से निकल नहीं पा रहे थे। इस पर एडना ने दूतावास संदेश भेजकर मदद मांगी थी।