{"_id":"66e4b137aa66af3f68051274","slug":"the-district-got-the-gift-of-vande-bharat-train-will-run-from-16-etawa-news-c-216-1-etw1002-115850-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जिले को मिली वंदे भारत की सौगात, 16 से दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जिले को मिली वंदे भारत की सौगात, 16 से दौड़ेगी ट्रेन
विज्ञापन
इटावा। जिले को देश की पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। आगरा-वाराणसी वंदे भारत 16 सितंबर से चलाई जाएगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। ट्रेन का स्टॉपेज इटावा जंक्शन पर होगा।
ट्रेन के स्वागत के लिए इटावा जंक्शन पर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर शाम चार बजे आगरा से वाराणसी के लिए रवाना करेंगे। ताज नगरी को धर्मनगरी वाराणसी से जोड़ने के लिए रेलवे बोर्ड ने एक वर्ष पूर्व आगरा-वाराणसी वंदे भारत सेमी बुलेट ट्रेन को चलाए जाने की घोषणा की थी।
इस ट्रेन को पिछली दिवाली पर चलाया जाना था, लेकिन किन्ही कारणों से उक्त ट्रेन का संचालन नहीं हो सका था। अब एक बार फिर रेलवे ने इस ट्रेन को हरी झंडी दे दी है। सीपीटीएम बसंत कुमार शर्मा ने तीन सितंबर को जारी नोटिफिकेशन में आठ कोच वाली इस ट्रेन को स्टेशनों पर ठहराव व समय सारिणी जारी की थी, लेकिन संचालन की तिथि जारी नहीं की थी।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों ने बताया है कि आगरा-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को पहले 15 सितंबर से चलाया जाना था, लेकिन अब इसे 16 सितंबर से चलाया जाएगा। दिल्ली से प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर आगरा से इस ट्रेन को रवाना करेंगे। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा से टूंडला जंक्शन तक नई वंदे भारत में यात्रा करेंगे और टूंडला से हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना करेंगे।
शुभारंभ के बाद अगले दिन से चलेगी समय से ट्रेन
वंदेभारत एक्सप्रेस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल तरीके से शाम चार बजे किया जाना है, जबकि आगरा से ट्रेन के चलने का समय सुबह छह बजे है। पहले दिन ट्रेन शाम चार बजे आगरा से चलेगी। इसके बाद यह ट्रेन इटावा शाम पांच बजकर पांच मिनट पर पहुंचेगी। उसके बाद पूर्व दिए समय के अनुसार ही आगरा से वाराणसी के बीच दौड़ेगी।
कुछ इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
आगरा से यह ट्रेन सुबह छह बजे चलेगी जो इटावा जंक्शन पर 7:40 पर आएगी। दो मिनट के ठहराव के बाद 7:42 पर यहां से रवाना होकर 9:15 पर कानपुर सेंट्रल, 11:25 पर प्रयागराज और दोपहर के एक बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। वहीं यह ट्रेन वाराणसी से शाम को 3:20 पर चलेगी जो 4:50 पर प्रयागराज और 6:57 पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इटावा जंक्शन पर यह ट्रेन रात के 8:17 पर आएगी।

लठियानी में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर खिलाडियों को सम्मानित करते हुए मु