फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The department could not scan the seized liquor

Kanpur News: पकड़ी गई शराब को स्कैन नहीं कर पाया विभाग

Tue, 30 Jul 2024 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
The department could not scan the seized liquor
फॉलोअप:
विज्ञापन

अधिकारी बोले-सॉफ्टवेयर से केवल प्रदेश की शराब के क्यूआर कोड स्कैन होते हैं
बकेवर। कंटेनर में पकड़ी गई हरियाणा की शराब के क्यूआर कोड को आबकारी विभाग स्कैन नहीं कर पाया। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि हरियाणा में किस जिले से शराब की आपूर्ति हुई है।
क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर आबकारी विभाग व पुलिस ने एक कंटेनर में तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की थी। कंटेनर से सौ कार्टून में 200 पेटी डबल ब्लू ब्रांड की हरियाणा की शराब के 9600 सौ क्वार्टर बरामद हुए थे। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने जब बरामद शराब के क्वार्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन किया, तो यहां स्कैन नहीं हो सके।
विज्ञापन

यह पता नहीं लग पाया कि बरामद शराब हरियाणा के किस जिले की आपूर्ति वाली है। जिला आबकारी अधिकारी विजय पाल ने बताया कि विभाग के सॉफ्टवेयर से सिर्फ उत्तर प्रदेश की शराब के क्यूआर कोड स्कैन होते हैं। बरामद शराब हरियाणा प्रांत की है। इस कारण स्कैन नहीं हो सकी। अब पुलिस विवेचना में इसका पता करेगी कि शराब हरियाणा के किस जिले की आपूर्ति वाली थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed