फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the dead body of jyoti found in Room

कमरे में मिली ‘अनजान’ ज्योति की लाश

Tue, 15 Dec 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 15 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
the dead body of jyoti found in Room
दबौली के एक मकान में सोमवार को संदिग्ध हालात में ज्योति (25) की लाश मिली। मकान मालिक ने सबसे पहले युवती का शव कमरे में पड़ा देखा। उसके चेहरे पर रजाई थी। नाक और मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो कमरे में एक कॉपी मिली जिसमें किसी गंभीर बीमारी का जिक्र है। युवती कहां की रहने वाली है, यहां क्या करती थी ये अनसुलझे सवाल पुलिस के लिए चुनौती हैं। युवती की छाती पर नीले निशान मिले और गले में स्टोल लिपटा था। उसकी हत्या की गई या फिर उसकी साधारण मौत हुई इसका भी खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर निर्भर है।
विज्ञापन


मकान मालिक विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि ज्योति पहले भी उनके मकान के इसी कमरे में ढाई साल रह चुकी है। पिछली मर्तबा दिसंबर 14 में उसने कमरा खाली किया था, वह कहां से आती थी, और कहां जाती थी, इस बारे में न तो कभी उन्होंने पूछा और न ही ज्योति ने कभी कुछ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ का कहना है कि किराएदारों से भी पूछताछ में यही पता चला है कि ज्योति अकेले ही रहती थी, किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी।

पुलिस को कमरे से एक कॉपी मिली है जिसके 34 पन्नों में ज्योति ने अपनी किसी गंभीर बीमारी का जिक्र किया है। कॉपी के हरेक पन्ने पर बढ़ती बीमारी के साथ मौत के एहसास का जिक्र करते हुए अपनों से दूर रहने की बातें लिखीं गई हैं।


कॉपी में यह भी लिखा है कि वह कहां है, और क्या कर रही है, यह भी घरवालों को नहीं पता। इसके अलावा भगवान से भी नाराजगी जताई गई है। कॉपी में लिखा है कि  मेरा अंतिम संस्कार यह मानकर किया जाए कि मेरा अपना कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed