फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The crowd churned at the slater house, after which the incident is going to give a shock

स्लाटर हाउस में भीड़ ने धावा बोला, इसके बाद गार्ड के साथ घटना दिल दहलाने देने वाली है

Tue, 05 Sep 2017 12:11 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला कानपुर
टीम डिजिटल अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 05 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
The crowd churned at the slater house, after which the incident is going to give a shock
स्लाटर हाउस में गार्ड की मौत के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन स्लाटर हाउस में भीड़ ने धावा बोला दिया। सिक्योरिटी गार्डों ने रोकने के प्रयास किया तो भीड़ हमलावर हो गई। एक सिक्योरिटी गार्ड को खींचकर बुरी तरह पीटा। इसी दौरान भीड़ में शामिल एक युवक ने गार्ड पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गले में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


एसपी और सीओ समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया छेड़छाड़ और रंगदारी के विरोध में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।  
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र स्थित एओवी नाम के स्लाटर हाउस की गजौली गांव के पास नई यूनिट का निर्माण चल रहा है। सोमवार देर शाम करीब आठ बजे करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों ने निर्माणाधीन फैक्ट्री में धावा बोल दिया। भीड़ ने शहर के मोहल्ला किशोरी खेड़ा निवासी सिक्योरिटी गार्ड हरिनाम यादव (50) पुत्र स्व. जयनरायण को खींच लिया और पीटने लगे। इसी बीच हरिनाम को गोली लगी और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ वहां से भाग खड़ी हुई। अन्य कर्मचारियों ने फैक्ट्री के मैनेजर मोहम्मद जफर को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दही पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। एसपी नेहा पांडेय सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। मृतक के परिजनों और फैक्ट्री मैनेजर से घटना की जानकारी ली। मृतक के बड़े भाई इंद्रबहादुर ने किसी से भी रंजिश या विवाद नहीं होने की बात कही है। फैक्टरी मैनेजर ने एसपी को बताया कि हरिनाम दो साल से फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड था ।


उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। एसपी ने बताया कि गजौली गांव की किसी युवती को गांव के लोगों ने फैक्ट्री में ही काम करने वाले एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने फैक्ट्री में धावा बोल दिया। युवती के साथ देखा गया युवक और सिक्योरिटी गार्ड हरिनाम की मिलती-जुलती शर्ट होने से भीड़ ने आक्रोश में हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना शामिल लोगों की पहचान कराई जा रही। खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। गोली मारने वाले युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। 

-भीड़ ने फैक्ट्री में धावा बोल सिक्योरिटी गार्ड को मार डाला 
-युवती से छेड़छाड़ की सूचना पर बवाल, भीड़ में शामिल युवक ने मारी गोली
-गर्दन में धंसी गोली, जांच को तीन टीमें गठित


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed