फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The constable who killed a drunken divang got out of the police station

नशे में धुत दिव्यांग की जान लेने वाला सिपाही थाने से छूटा, थानेदार बोले वह कोई सामान्य आरोपी नहीं

Fri, 22 May 2020 10:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 22 May 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
The constable who killed a drunken divang got out of the police station
नशे में धुत सिपाही ने ली युवक की जान - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कार से कुचलकर दिव्यांग की जान लेने वाले जूही थाने के सिपाही को किदवईनगर पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया। थानेदार का कहना है कि वह सामान्य आरोपी नहीं, थाने का सिपाही है। अफसरों के निर्देश पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गई है, लेकिन पूछताछ में आरोप साबित होने के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


जूही थाने में तैनात सिपाही कपिल ने बुधवार रात नशे में धुत होकर किदवईनगर निवासी कुलदीप को कार से कुचल दिया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। हादसे में तीन अन्य घायल हो गए थे। घटना के वक्त कार में जूही थाने की एक महिला सिपाही भी बैठी थी। भीड़ को शांत करवाने के लिए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया। 
विज्ञापन


लेकिन गुरुवार को उसे थाने से छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर किदवईनगर धनेश कुमार का कहना है कि अफसरों के निर्देश पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन सिपाही पर आरोप अभी साबित नहीं हुआ है। इसलिए उसके साथ मुल्जिम जैसा बर्ताव नहीं किया जा सकता है। फिलहाल पूछताछ चल रही है। आरोप साबित होने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed