फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The constable was beaten up by fellow policemen in Kanpur Outer

थाना बना अखाड़ा: सिपाही को साथी पुलिसकर्मियों ने पीटा, गैर हाजिरी पर लिखी थी रपट, जानें पूरा मामला

Fri, 28 Oct 2022 06:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Oct 2022 06:46 PM IST
सार

कानपुर आउटर में गैर हाजिरी पर रपट लिखने पर सिपाही ने मुंशी और अन्य से अभद्रता कर डाली। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। एसपी आउटर ने सिपाही को लाइन हाजिर किया है। इसके बाद भी सिपाही बवाल करता रहा और एसपी के खिलाफ मैसेज भी चलाए।

विज्ञापन
The constable was beaten up by fellow policemen in Kanpur Outer
कानपुर आउटर में सिपाही को साथी पुलिसकर्मियों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर का साढ़ थाना गुरुवार देर रात अखाड़ा बन गया। गैर हाजिरी की रपट लिखने पर सिपाही मुंशी व अन्य कई पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। एसपी ने विवादित सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। उसके बाद वह थाने में खूब उत्पात मचाया। कई पुलिसकर्मियों को हटवाने की धमकी दी। मामले की जांच सीओ घाटमपुर को सौंपी गई है।

विज्ञापन

सिपाही पर बड़ी कार्रवाई संभव है। मूलरूप से बकेवर, इटावा निवासी सिपाही जयवीर सिंह की तैनाती सचेंडी थाने में थी। वहां पर कई तरह के विवाद हुए और गंभीर आरोप लगे, तो करीब एक महीने पहले उसका तबादला साढ़ थाने कर दिया गया था। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि सिपाही कई बार गैर हाजिर हो गया। थाने के मुंशी ने उसकी दो बार रपट लिख दी।

विज्ञापन

इसी वजह से वह गंरुवार देर रात मुंशी व अन्य पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। खूब मारपीट हुई। कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर मामले ने तूल पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि सिपाही जयवीर सिंह को लाइन भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जयवीर की जिन पुलिसकर्मियों से मारपीट हुई है, उन पर भी कार्रवाई होगी। जांच में यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन कौन पुलिसकर्मी इसमें शामिल थे।

मैसेज में लिखा... मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे पुलिसकर्मी
सिपाही ने एक मैसेज वायरल किया। उसमें लिखा कि हेड मुहर्रिर महेंद्र सिंह, दीवान अवधेश सिंह, रामेवक पाल व जुबैर ने मारपीट की। दरोगा अजय गंगवार भी शामिल रहे। यह भी आरोप लगाया कि सोने की चेन, अंगूठी लूट ली। साथ ही लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार यही होंगे। यह मैसेज वायरल कर दिया। अफसरों का कहना है कि सिपाही तमाशा कर रहा है।

विज्ञापन

एसपी के खिलाफ चलवा रहा था मैसेज
जयवीर काफी विवादित रहा है। कुछ दिन पहले उसने एक मीडियाकर्मी को एसपी के खिलाफ मैसेज भेजा। मैसेज वायरल करने को कहा। इसकी जानकारी एसपी आउटर को हो गई। सीओ की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह थाने के स्टाफ से अभद्रता करता था। वीडियो बनाकर गोपनीयता भंग करता था। हवालात आदि में बगैर अनुमति दाखिल हो जाता था, जो नियम विरूद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed