फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The cold of the night broke the 45- year record

रात की ठंड ने 45 साल का रिकार्ड तोड़ा

Tue, 27 Oct 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
The cold of the night broke the 45- year record
सोमवार सुबह हल्की बारिश, तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान (रात की ठंड) ने पिछले 45 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के पास उपलब्ध 1971 के दस्तावेज से पता चलता है कि 26 अक्तूबर को इससे पहले न्यूनतम पारा इतना नीचे कभी नहीं गया। सोमवार को न्यूनतम पारा 16.3 फीसदी रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से करीब आठ डिग्री सेल्सियस कम है। मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


तापमान के उतार-चढ़ाव और क्षेत्रीय चक्रवात की वजह से सोमवार को बारिश हुई। 30 से 35 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे दिन का तापमान लुढ़ककर 30.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह भी सामान्य से कम है। इन दिनों सामान्य पारा 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसए के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। इन क्षेत्रों से होकर पूर्वी हवाएं मैदान इलाकों में आ रही हैं। इससे दिन और रात का पारा गिर गया है। यह सिलसिला मंगलवार तक चलेगा। पूर्वी हवाओं की वजह से ही बारिश की संभावना बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed