{"_id":"624b45da629e66132a5978b6","slug":"the-co-of-the-student-who-consumed-poison-took-the-statement-akbarpur-news-knp689361250","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने वाली छात्रा के सीओ ने लिए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने वाली छात्रा के सीओ ने लिए बयान
विज्ञापन
कानपुर देहात। राजपुर के एक गांव में शोहदे की हरकतों से तंग आकर जहर खाने वाली छात्रा के सीओ ने हैलट पहुंच कर बयान दर्ज किए। हैलट में भर्ती छात्रा की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
गांव में शनिवार रात छेड़छाड़ के आरोपी ने छात्रा के पिता को फोन करके अश्लील बातें कही थी। छात्रा के माता-पिता व भाई नोएडा में थे। यह ऑडियो छात्रा के भाई ने उसे भेज दिया। इस बीच आरोपी गांव में फिर छात्रा के घर पहुंचा और गालियां दी। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने जहर खा लिया था। उसे हैलट में भर्ती कराया गया है। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने आरोपी रामू मिश्रा समेत पांच पर जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार को सीओ तनु उपाध्याय ने कानपुर हैलट पहुंच कर छात्रा के बयान दर्ज किए। हालांकि उन्होंने ये बताने से इनकार किया कि छात्रा ने क्या कहा है।
सूत्रों की मानें तो छात्रा ने राजपुर एसओ कपिल दुबे पर छेड़छाड़ के आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। छात्रा ने बताया कि छह माह पहले आरोपी ने छेड़छाड़ की थी। आरोपियों ने उसके माता-पिता को भी पीटा था। एसओ ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन छेड़छाड़ की नहीं की थी। एसपी से शिकायत पर छेड़छाड़ की धारा बढ़ाई थी। इसके बाद पुलिस ने दबाव बनाने के लिए आरोपी पक्ष की तरफ से भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुरू से ही एसओ आरोपी के पक्ष में रहे। इससे वह दुस्साहसी हो गया है। वह आए दिन छेड़छाड़ के साथ ही परिजनों को धमकाता है।
विज्ञापन
माता-पिता ने डीएम से की शिकायत
जहर खाने वाली छात्रा के माता-पिता ने सोमवार को डीएम से मिलकर पूरा प्रकरण बताया। कहा कि पुलिस अगर इस मामले पर समय से गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करती तो जहर खाने की नौबत न आती। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने निष्पक्ष कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है। (संवाद)
एसओ का करीबी है छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी
कानपुर देहात। छात्रा ने जब पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद खो दी तब जहर खाया है। एसओ मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे थे। सूत्रों की मानें तो आरोपी एसओ का करीबी है।
उधर, छात्रा के पिता का कहना है एसओ लगातार मामले में समझौता करने का दबाव बनाते रहे हैं। उनके दबाव बनाने व उत्पीड़न करने से ही आजिज आकर वह गांव छोड़कर नोएडा जाने को मजबूर हुआ। इधर, पुलिस का संरक्षण पाए राहुल मिश्रा लगातार छात्रा के साथ छेड़छाड़ व परिजनों के साथ अभद्रता करता रहा। परिजनों ने जब भी शिकायत की पुलिस ने जांच के नाम पर टरका दिया। पुलिस के रवैये से आजिज आकर छात्रा ने जहर खा लिया। सूत्रों की मानें तो छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी पुलिस का करीबी है। वह अक्सर थाने में ही रहता है।
हिस्ट्रीशीटर के साथ वायरल हुई थी फोटो
कानपुर देहात। राजपुर एसओ कपिल दुबे का विवादों से पुराना नाता है। इसके पहले थाने में अपना जन्मदिन मनाने के दौरान हिस्ट्रीशीटर के साथ फोटो खिंचाई थी। यह फोटो वायरल होने पर मामला फंस गया था। मामले की जांच कराई गई। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें हिदायत देकर बचाव कर दिया। वहीं, इसके पहले अनुसूचित जाति के पीड़ित युवक को थाने बुलाकर बुरी तरह से गाली गलौज की थी। साथ ही उसकी पिटाई की थी। यह ऑडियो भी खूब वायरल हुआ था। इसे भी जैसे तैसे मैनेज कर लिया गया। मुंगीसापुर में बतौर चौकी प्रभारी रहने के दौरान उन्होंने जुआरी पकड़ कर छोड़ दिए थे। इस पर तत्कालीन एसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था। फिर भी एसओ की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा है। (संवाद)