फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The city's six girls All India Ranking

शहर की छह लड़कियों की ऑल इंडिया रैंकिंग

Fri, 29 Jan 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 29 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
The city's six girls All India Ranking

दि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी की फाउंडेशन परीक्षा में शहर के 108 छात्र छात्राओं को सफलता मिली। बुधवार को घोषित हुए रिजल्ट में शहर के आठ छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया रैंकिंग में स्थान पाकर शहर का दबदबा बढ़ाया।

विज्ञापन


शहर की आठ रैंकों में से छह पर लड़कियों का कब्जा रहा। कानपुर में उत्कर्ष कक्कड़ टॉपर रहे। सीएस इंस्टीट्यूट के कानपुर चैप्टर के चेयरमैन वैभव शुक्ल ने बताया कि इस बार कानपुर का अच्छा रिजल्ट रहा है। लड़कियों के प्रदर्शन ने सभी को चौंकाया है।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट का फोकस इस बात पर रहा कि कैसे स्टूडेंट को नए कंपनी एक्ट के मुताबिक तैयार किया जाए। नतीजा सभी के सामने है। कानपुर की टॉप रैंक 16वीं उत्कर्ष कक्कड़ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इंस्टीट्यूट की ओर से उपलब्ध करवाई गई कोचिंग के स्टूडेंट मानसी सक्सेना, जागृति  निगम, सिद्धार्थ त्रिपाठी, वरुण गुप्ता, पूजा कपूर, शांतनु वाजपेयी, आकर्षित नरूला को भी सफलता मिली है।

इन्हें मिली ऑल इंडिया रैंक
शहर के उत्कर्ष कक्कड़ (16), श्रेया तिवारी (18), शिवानी सेठ (19), राइमा अनवर (20), प्रांजलि कपूर (20), पूजा कपूर (21), पार्थ रस्तोगी (24), प्रांजलि गुप्ता (25)

अगली परीक्षा 4 व 5 जून को
सीएस फाउंडेशन की अगली परीक्षा चार व पांच जून को होगी। इसमें शामिल होने के लिए 26 फरवरी से 25 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं।

श्रेया की 18वीं रैंक
कंपनी सेक्रेटरी कोर्स की फाउंडेशन परीक्षा में नवाबगंज की श्रेया तिवारी ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 18वां स्थान हासिल किया है। इसी तरह से लाल कालोनी, जूही निवासी राइमा अनवर ने 20वीं रैंक हासिल की है।

डीपीएस कल्याणपुर की छात्रा रही श्रेया ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 97 फीसदी अंक पाकर शहर का नाम रोशन किया था। श्रेया ने इस सफलता का श्रेय पिता अजय तिवारी और मां ममता तिवारी को दिया है।


मरियमपुर इंटर कॉलेज की छात्रा रही राइमा ने बताया कि इंटरमीडिएट में उसने 85 फीसदी अंक पाए थे। पिता गारमेंट सेक्टर में जॉब वर्क करते हैं। पिता की प्रेरणा से ही कंपनी सेक्रेटरी जैसी फील्ड में जाने का हौसला मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed