{"_id":"b347374a8ff987ab1b7bc56b1d0a819e","slug":"the-children-saw-that-amar-ujala-is-published-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने देखा, ऐसे छपता है अमर उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने देखा, ऐसे छपता है अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 14 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञान निकेतन स्कूल शास्त्री नगर के स्टूडेंटों ने शनिवार को ‘अमर उजाला’ प्रिंटिंग प्रेस दादा नगर कार्यालय में अखबार छपने की प्रक्रिया देखी।
विज्ञापन
स्टूडेंटों ने अखबार में खबरों की प्लेट तैयार करने, मशीन में प्लेट लगाने, अखबार के अलग अलग पन्नों की छपाई, अखबार फोल्ड करने और पूरी तरह से तैयार अखबार मशीन से निकलने की प्रक्रिया देखी। इस दौरान स्टूडेंट बहुत उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
इससे पहले स्टूडेंटों को ‘अमर उजाला’ पब्लिकेशन की जानकारी भी दी गई। उत्साहित स्टूडेंटों ने पूरी जानकारी अपनी डायरी में नोट की। स्टूडेंटों ने प्रिंटिंग से जुड़े प्रश्न भी किए। कार्यक्रम में स्कूल टीचर कविता करवाल और गंगा तोलानी मौजूद रही।
विज्ञापन
स्टूडेंट बोले
अखबार ऐसे छपता है, ये देख कर बड़ा मजा आया। हमें तो पता ही नहीं था कि इसे छपने में इतनी मेहनत लगती है। -मनमीत कौर
मन में जिज्ञासा थी कि अखबार के कार्यालय में अखबार छपते हुए देखूं। आज देख कर अच्छा लगा। -अंशिका कटियार
अखबार बनने की प्रक्रिया पढ़ी थी, अमर उजाला के कार्यालय में अखबार तैयार होते पहली बार देखा। -ईशान कुमार
अखबार बनने की पूरी प्रक्रिया नोट की है। हम मैं स्कूल के बाकी बच्चों को इसके बारे में बताऊंगी। -मुस्कान कश्यप