फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The case of burning the contractor alive, said before the breath stopped - I was abused, beaten and set on fir

ठेकेदार को जिंदा फूंकने का मामला: सांस थमने से पहले बोला-मुझे गालियां देकर खदेड़ा, पीटा और आग लगा दी

Thu, 21 Jul 2022 04:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Jul 2022 04:41 PM IST
सार

श्याम नगर में लेबर ठेकेदार को जलाकर मार दिया गया। उसे उर्सला में भर्ती कराया गया था, जहां पुलिस ने बयान का वीडियो बनाया। उसने सांस थमने से चंद मिनट पहले बयान दिए थे। 

विज्ञापन
The case of burning the contractor alive, said before the breath stopped - I was abused, beaten and set on fir
आरोपी बिल्डर शैलेंद्र और उसका मुंशी राघवेंद्र तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई सालों से मेरा पैसा बाकी था। जब जब मैं पैसा मांगता था तब बिल्डर शैलेंद्र दुत्कार देता था। आज भी हम पैसे लेने के लिए गए थे। जब हम उसके घर के भीतर गए तो पहले गालियां देकर खदेड़ा और पलक झपकते ही उसने दरवाजा बंद कर दिया। पीटा और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे राजेंद्र आग से झुलसे। सबसे पहले उनको कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनको उर्सला रेफर कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने उनके बयान का वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में राजेंद्र ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिल्डर शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव से उनको 18 लाख रुपये लेने थे। 
विज्ञापन

इसी को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था लेकिन वह पैसे देने को तैयार नहीं हो रहा था। मैं लगातार पैसे मांग रहा था। आज (बुधवार) को शैलेंद्र ने कुछ पैसे देने के लिए घर बुलाया था। जब मैं वहां पहुंचा तो दरवाजा बंद कर मुझे पीटा गया और राघवेंद्र तिवारी के साथ मिलकर मुझे जला दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान देने के चंद मिनट बाद राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। अधिवक्ता संदीप शुक्ला ने बताया कि यह बयान बेहद अहम हैं। कोर्ट में सबसे मजबूत साक्ष्य यही बयान साबित होंगे। पुलिस ने अपनी जांच में वीडियो बयान शामिल कर लिया है। 

दो नाम और सामने आए
बयान के दौरान राजेंद्र ने राघवेंद्र तिवारी का जिक्र किया। उसकी भी मौजूदगी वहां बताई है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। यही नहीं पुलिस को जानकारी हुई है कि अस्पताल तक पहुंचाने में कोई पप्पू ठेकेदार भी साथ में था। वह कौन है और क्या उसकी भूमिका वारदात में है। इसके बारे में पुलिस पता कर रही है। डीसीपी ने बताया कि जिस किसी की भी भूमिका पाई गई उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। राघवेंद्र तिवारी को दबोच लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed