फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The businessman did not file a complaint, the girl went missing from home, both of them used to chat on WhatsA

Kanpur: व्यापारी ने नहीं दी तहरीर...लड़की घर से हुई गायब, पुलिस का दवा- दोनों में व्हाट्सएप पर होती थी चैटिंग

Mon, 16 Oct 2023 01:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 Oct 2023 01:20 PM IST
सार

Kanpur News: थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि व्यापारी व लड़की के बीच व्हाट्सएप पर चैट की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
The businessman did not file a complaint, the girl went missing from home, both of them used to chat on WhatsA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के गंगापुर कॉलोनी में शनिवार को ड्राई फ्रूट व्यापारी और उसके कर्मचारी पर हमले के 24 घंटे बाद भी व्यापारी की ओर से तहरीर नहीं दी गई। हालांकि, पुलिस व्यापारी और नाबालिग लड़की के बीच मोबाइल चैट का दावा कर रही है।

विज्ञापन

वहीं, घटना के बाद से आरोपी किशोरी देर रात घर से गायब हो गई। यशोदानगर निवासी व्यापारी मिनाल गुप्ता का गंगापुर कॉलोनी में ड्राई फ्रूट का गोदाम है। शनिवार देर शाम पड़ोस में रहने वाली किशोरी ने नशे की हालत में मिनाल के गोदाम में पहुंचकर चाकू से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

बचाव में आए कर्मचारी विजय बहादुर को भी चाकू से घायल कर दिया। मिनाल के अनुसार लड़की इकतरफा प्यार की बात कर रही थी। व्यापारी और कर्मचारी ने किसी तरह किशोरी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच व्हाट्सएप पर चैट की बात सामने आई है
घायलों को सीएचसी भेजा, जहां से उसे उर्सला रेफर कर दिया गया। इस बीच किशोर देर रात घर से निकल कर कहीं चली गई। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि व्यापारी व लड़की के बीच व्हाट्सएप पर चैट की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

व्यापारी पर चाकू से किया था हमला
बता दें कि सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात इकतरफा प्यार में पड़ी किशोरी ने ड्राई फ्रूट व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने में व्यापारी का कर्मचारी भी जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। नशे में धुत किशोरी को उसके घर भेज दिया है।

नशे की हालत में पहुंची थी युवती
यशोदा नगर निवासी मिनाल गुप्ता ड्राई फ्रूट कारोबारी हैं। उन्होंने सेन पश्चिम पारा के गंगापुर गांव में गोदाम बना रखा है। मिनाल के अनुसार गांव की एक नाबालिग लड़की इकतरफा प्यार की बात करते हुए नशे की हालत में गोदाम में घुस आई।

कर्मचारी विजय बहादुर को भी चाकू मारा
किसी और के न होने देने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर दिया। बचाने आए कर्मचारी विजय बहादुर को भी चाकू मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को परिजनों के हवाले किया। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed