फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The boxers showed stamina strenuous punch

जोरदार पंच से बॉक्सरों ने दिखाया दमखम

Fri, 18 Dec 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 18 Dec 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
The boxers showed stamina strenuous punch

‘अमर उजाला’ के ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान के तहत जिला खेल प्रोत्साहन समिति, जिला प्रशासन और यूपी एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दूसरे दिन गुरुवार को ग्रीनपार्क में खूब पंच लगे।

विज्ञापन


जूनियर, सबजूनियर और सीनियर वर्ग में 46 बाउट (मैच) हुए। जूनियर वर्ग में दस, सब जूनियर वर्ग में 13 और सीनियर वर्ग में 23 बाउट हुए। प्रतियोगिता में एक नेशनल बॉक्सर भी रिंग में उतरीं। शुक्रवार को सीनियर और जूनियर वर्ग में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल बाउट खेले जाएंगे।
विज्ञापन


दूसरे दिन के बाउट का उद्घाटन पूर्व नेशनल खिलाड़ी जर्नादन सिंह यादव और अजय सागर यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन सत्र में जूनियर वर्ग (48 किग्रा भार वर्ग) में कानपुर की रेखा दीक्षित ने हमीरपुर की राशी बरार को हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जूरी एसएन मिश्रा, अरुण शर्मा, एसपी माहेश्वरी, रेफरी, संजीव दीक्षित, एसपी सिंह, संजीव कटियार, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार, अभय, भुजबल सिंह, उपेंद्र पांडेय, विजय यादव,संकल्प दीक्षित आदि मौजूद थे।


विभिन्न भार वर्ग के परिणाम

जूनियर वर्ग
48 किग्रा- कानपुर की रेखा दीक्षित ने हमीरपुर की राशी बरार को हराया, बुलंदशहर की कोमल ने बरेली की प्रीति देवी को हराया, मेरठ की वर्षा ने आगरा की शिल्पा को हराया, कुशीनगर की आशा कुमारी चौहान ने बागपत की राखी पाल को हराया।
51 किग्रा- अलीगढ़ की रजनी सिंह ने कानपुर की अलीशा राज को हराया।
54 किग्रा- बरेली की पूजा गंगवार ने मुरादाबाद की फागुन को हराया।
57 किग्रा- इलाहाबाद की सोनम खैरवार को वाकओवर मिला, बागपत की गुड्डन रानी ने बुलंदशहर की वर्षा रानी को हराया, बरेली की स्नेहा का पंच न झेल पाने पर रेफरी ने गाजियाबाद की मीनाक्षी रावत को टेक्निकल आउट दिया।
64 किग्रा- अलीगढ़ की कल्पना कुमारी के पंच का सामना न कर पाने पर रेफरी ने गोरखपुर की रितुल को टेक्निकल आउट दिया।

सब जूनियर
ए-1 ग्रुप- हमीरपुर की मनीषा भारद्वाज को वाकओवर मिला, इलाहाबाद की रागनी यादव ने रायबरेली की प्रीति पाल को हराया, संतकबीर नगर की रुपाली का मुक्का न झेल पाने पर सहारनपुर की अंजली सैनी को टेक्निकल आउट दिया गया। 
ए-2 ग्रुप- मुरादाबाद की कनिका चौधरी का सामना न कर पाने पर रेफरी ने सहारनपुर की रेशू चौधरी को टेक्निकल आउट दिया। इलाहाबाद की निधी चौबे ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में लखनऊ की आनंदी सिसोदिया को हराया।
ए-3 ग्रुप- मेरठ की राशी शर्मा से मुकाबला न कर पाने पर रेफरी ने बरेली की माधवी पाल को टेक्निकल आउट दिया। इसी तरह बागपत की अनु सिंह के मुक्कों का सामना करने में असफल रहीं इटावा की दामिनी वर्मा को रेफरी ने टेक्निकल आउट दिया।
ए-4 ग्रुप- रायबरेली की सरिता भारती के मुक्कों का सही तरीके से जवाब न दे पाने पर रेफरी ने सहारनपुर की हबीबा फातिमा उस्मानी को टेक्निकल आउट दिया।
ए-6 ग्रुप- आगरा की साक्षी यादव का सामना कर पाने में विफल रहीं संत कबीर नगर की सोनिया कुमारी को रेफरी ने टेक्निकल आउट दिया।

सब जूनियर के दो ग्रुप के खिलाड़ी पहुंचे सेमीफाइनल में
ए- 5 ग्रुप में गोरखपुर की चैना यादव ने गाजीपुर की शिवानी गुप्ता को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह सहारनपुर की मानसी चौधरी ने इलाहाबाद की नाहिद अंसारी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को चैना यादव और नाहिद अंसारी के बीच फाइनल बाउट खेला जाएगा। उधर, ए-7 ग्रुप में लखनऊ की आरती चौरसिया ने बनारस की अंजली राजश्री को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसी तरह आगरा की मंजेश ने बुलंदशहर की रिंकी शर्मा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। आरती चौरसिया और मंजेश के बीच शुक्रवार को फाइनल बाउट खेला जाएगा।
सीनियर वर्ग
48 किग्रा- कानपुर की रुखसार बानो के पंच का सामाने करने में असफल रहीं गोरखपुर की प्रीति कश्यप को रेफरी ने टेक्निकल आउट दिया। इसी तरह बनारस की दीपिका तिवारी का सामना करने में विफल रहीं मुजफ्फरनगर की पिंकी भी टेक्निकल आउट हो गईं। इसी तरह हमीरपुर की निशा कटियार के मुक्के झेलने में नाकाम रहीं मुरादाबाद की रानी टेक्निकल आउट हो गईं।

51 किग्रा- गोरखपुर की सुश्मिता कश्यप ने इटावा की साक्षी शर्मा, लखनऊ की प्रियांशी तोमर ने कुशीनगर की किरन गुप्ता को, मेरठ की अनुराधा शर्मा ने मुजफ्फरनगर की राखी को और मुरादाबाद की दीपा ने कानपुर देहात की शालिनी सिंह को हराया।
54 किग्रा- लखनऊ की शीला गोस्वामी ने आगरा की दीपिका सिंह को और रायबरेली की सोनिया ने स्वेता सिंह को हराया।
57किग्रा- कानपुर की ज्योति यादव ने बरेली की भावना सिंह को हराया, आगरा की शैली सिंह ने कानपुर की पूजा को हराया।
60किग्रा- अनुराधा पटेल को वॉकओवर मिला। कानपुर की अमन निगम ने बागपत की संगीता को हराया।
64किग्रा- झांसी की इमरोज खान ने मेरठ की रीना को हराया, कन्नौज की संगीता ने इटावा की लवली को हराया।
69किग्रा-बागपत की रेनू ने कानपुर की मेघा अरोड़ा को हराया, मेरठ की शिवानी ने गोरखपुर की शिल्पा रॉय को हराया।
75किग्रा- बागपत की मेघा ने बनारस की साधना शर्मा को हराया।
81किग्रा-अलीगढ़ की खुशी दास ने मेरठ की ज्योति चौहान को हराया।
81किग्रा से अधिक- इलाहाबाद की अर्पिता ने बरेली की भूमिका को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed