{"_id":"6ac2bdb7469eaafb8e0e2a9f","slug":"the-batsmen-displayed-their-technique-against-bouncers-and-yorkers-kanpur-news-c-362-1-ka11003-158012-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बल्लेबाजों ने बाउंसर और यॉर्कर गेंदों पर दिखाई तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बल्लेबाजों ने बाउंसर और यॉर्कर गेंदों पर दिखाई तकनीक
विज्ञापन
कानपुर। यूपीसीए के कैंप के तीसरे दिन रविवार को सीनियर खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। करीब दो घंटे के अभ्यास सत्र में प्रशांत वीर, रिंकू सिंह, अभिषेक गोस्वामी, प्रियम गर्ग, माधव कौशिक और कुनाल त्यागी समेत 22 सीनियर खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की बारीकियों को परखा। बाउंसर और यॉर्कर गेंदों पर अभ्यास किया।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी की तैयारियों के लिए यूपीसीए के कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कोच ज्ञानेंद्र पांडेय की निगरानी में बल्लेबाजों को थ्रोअर की मदद से बाउंसर, शॉर्ट पिच और सटीक यॉर्कर गेंदों का सामना कराया गया। खिलाड़ियों ने ग्रीनपार्क की पिच के मिजाज को समझने के साथ अलग-अलग तरह की गेंदों के खिलाफ शॉट लगाई। गेंदबाजों ने भी लाइन-लेंथ और सटीकता पर काम किया। नेट्स से पहले खिलाड़ियों का फिटनेस और फील्डिंग सत्र हुआ। कोच ज्ञानेंद्र पांडेय और राहुल सप्रू ने खिलाड़ियों के साथ रणनीति पर चर्चा की। कैंप में सीनियर टीम के 32 खिलाड़ी रणजी सत्र की तैयारियों में जुटे हैं।